बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई दलाल के पकड़े जाने पर हुआ खुलासा बिजली मीटरों में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी हो रही थी दलाल की निशानदेही पर 35 मकानों में छापेमारी

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई दलाल के पकड़े जाने पर हुआ खुलासा बिजली मीटरों में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी हो रही थी दलाल की निशानदेही पर 35 मकानों में छापेमारी

                               (Today crime news) 

(कानपुर)आज दिनांक 28.08.22 को अधिक्षण अभियंता मंडल द्वितीय केस्को अनिल कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कुल 8 टीमों द्वारा पराग डेयरी, नौबस्ता एवं किदवई नगर खंडों के कुल 134 उपभोक्ताओं की लिस्ट में से 116 उपभोक्ताओं की चेकिंग की गई, 

जिसमे से 38 संयोजनों पर 179242 यूनिट स्टोर्ड मिली जिसका कुल राजस्व निर्धारण कुल  लगभग रुपए 19 लाख है। लगभग 20 उपभोक्ताओं के परिसर पर बिलिंग मास्टर से मीटर नंबर मिसमैच मिला, जिसके संदर्भ में टेस्ट डिवीजन की रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। 02 उपभोक्ताओं पर धारा 135 के तहत एफ आई आर की गई।

चेकिंग टीमों में अधिशाषी अभियंता श्री आर के सिंह, अश्वनी चतुर्वेदी, सुमंत कुमार, जे सी यादव, सी एस बी अंबेडकर, दीपक शुक्ला, सहायक अभियंता। विकास गुप्ता, जनरल मुजाहिद, के के एस तोमर, पी के वर्मा, आर बी दोहरे, विमल कुमार, मनोज त्रिपाठी, मुदित सोनकर, बी पी साहू, राम परमार,  मंडल द्वितीय एवं तृतीय के समस्त अवर अभियंता वितरण एवं टेस्ट साथ रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js