अब नही टूटेगी कोई डोर नही रूठेगा भाई बहन का प्यार

अब नही टूटेगी कोई डोर नही रूठेगा भाई बहन का प्यार 

रक्षाबंधन पर माँ बहनों को खास तोहफा देने की तैयारी में उत्तर प्रदेश रोडवेज  

Up रोडवेज रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को खास तोहफा देने की तैयारी में हैं। 11 अगस्त को रोडवेज बस में रात्रि 12 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक 24 घंटे नि:शुल्क  यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान उन्हें जीरों बैलेंस का टिकट मिलेगा।

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को नि:शुल्क सेवा दिए जाने की तैयारी है।इसे लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है। लेकिन पूरी संभावना है कि जल्द ही इसे लेकर कोई आदेश आ जाए।हम सभी रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क सेवा देने की तैयारी में हैं।

Arm ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन अगर कोई महिला रोडवेज की बस में रात 12 बजे यात्रा कर रही है और उसने पहले ही टिकट बुक कर लिया है तो उसकी यात्रा भी नि:शुल्क ही कराई जाएगी। परिचालक महिलाओं को जीरो बैलेंस का टिकट देंगे लेकिन किराया नहीं लेंगे। महिलाएं रोडवेज की बस से रात 12 से रात 12 बजे तक कहीं के लिए भी नि: शुल्क यात्रा कर सकती हैं। वहीं महिलाओं के साथ चलने वाले पुरुषों को  देना होगा,पूरा किराया इसके लिए अतिरिक्त बसें भी चलाने की तैयारी की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js