जर्जर नाला से परेशान जनता कई बार हो चुके हादसा।

जर्जर नाला से परेशान जनता कई  बार हो चुके हादसा।

वार्ड 14 के अंतर्गत साउथ एक्स मॉल से किदवई नगर चौराहा की तरफ जाने पर इंजीनियरिंग विभाग का जर्जर नाला जहां लोगों को निकलने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है ऐसी जर्जर हालत के बाद भी नगर निगम इस नाले की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है इस नाले में अकसर कुत्ता, बिल्ली, गाय और कभी इंसान कोई न कोई गिरता रहता है इंसान तो किसी तरह निकल जाता है।

                                            विज्ञापन 

 लेकिन जानवर का निकलना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है पार्षद सुनील कनौजिया ने बताया कि नगर निगम को मिलने वाले शासन की ग्रांट 15वें वित्त में भी एक करोड़ रुपए की लागत से यह नाला निर्माण के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा था।

लेकिन नाला निर्माण में नगर निगम ने आधा पैसा ही दिया जिसकी वजह से मात्र 40% नाला बन पाया उसके बाद लगभग 20% नाला नगर निगम ने अपनी निधि से बनवाया लेकिन अभी भी 40% के आसपास नाला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है जिसके लिए 15वें वित्त में 5000000 रुपए नाला निर्माण के लिए तीसरी बार प्रस्ताव भेजा है यदि वित्त योजना का पैसा नगर निगम को नाला निर्माण में प्राप्त होता है तो शीघ्र ही इस नाले का निर्माण करा दिया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js