वार्ड 14 के पार्षद ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन।
भीषण गर्मी में एक एक बूंद पानी को तरस रहें जूही बम्बुरहिया के लोग।
जूही बम्बुरहिया में पेयजल समस्या को लेकर पार्षद सुनील कनौजिया ने स्थानीय लोगों के साथ खाली बाल्टी लेकर खराब हैंडपंप पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया इस दौरान पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि जूही बंबूरहिया में 30% हिस्से में जूही गढ़ा शहीद पार्क का पानी आता है और बाकी के हिस्सों में जल निगम की जलापूर्ति होती है वह भी न के बराबर जुही बारादेवी देवी स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन लगभग 30 वर्षों से सफेद हाथी बना खड़ा है और जलकल के लोग शून्य संवेदना के साथ मुक दर्शक बने हुए हैं लगातार जलकल के अधिकारियों को बारादेवी स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन को चालू करने के लिए एक ट्यूबवेल की मांग लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
लेकिन उसके बाद भी अधिकारी नहीं सुनने हैं जूही बम्बुरहिया में 70% जगहों पर जलकल की जलापूर्ति नहीं है पुरानी पड़ी लाइनों में पानी आने का कहीं कोई साधन नहीं है अधिकारी बम्बुरहिया मलिन बस्ती के लगभग 10,000 लोगों के प्रति गैर जिम्मेदार रवैया अपनाएं हैं ,पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि यदि 1 सप्ताह के अंदर जलकल ने जूही बम्बुरहिया की पेयजल समस्या का निराकरण ना किया तो जूही बम्बुरहिया के रहने वाले 10000 लोग जलकल कार्यालय पर गांधीवादी तरीके से आमरण अनशन को बाध्य होंगे ।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्षद सुनील कनौजिया के साथ सौरव पासवान सुधीर पासवान संदीप गौतम रौनक गौतम कबीर कनौजिया दीपू शुभम सचिन मोहित ऋषभ चिराग मनोज गौतम रिकी कनौजिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।



Post a Comment