लेन देन के विवाद में बिल्डर ने ठेकेदार को जिन्दा फूंक दिया–इलाज़ के दौरान हुई मौत, पढ़े खौफ नाक वारदात की कहानी।

लेन देन के विवाद में बिल्डर ने ठेकेदार को जिन्दा फूंक दिया–इलाज़ के दौरान हुई मौत, पढ़े खौफ नाक वारदात की कहानी।

(कानपुर) आरोप है की कानपुर के श्याम नगर में बुधवार दोपहर एक बिल्डर ने अपने घर के भीतर ही ठेकेदार को जिंदा फूंक दिया। चार घंटे हॉस्पिटल में वह जिंदगी के लिए जंग लड़ता रहा। आखिर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया। 

सुरवाती पुलिस की जांच में सामने आया कि 18 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। घटना वाली जगह आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस पूछताछ कर घटना के संबंध में और अधिक जानकारी हासिल रही है।

लाल बंगला एनटू रोड स्थित एमईएस कालोनी में राजेंद्र पाल(59) वर्ष का परिवार रहता है। मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस में कार्यरत उनके बेटे अरविंद व पत्नी मीना पाल ने बताया कि राजेंद्र ठेकेदारी का काम करते थे। काफी समय तक वह श्याम नगर डी ब्लॉक निवासी बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ काम किया। राजेंद्र को शैलेंद्र से 18 लाख रुपये लेने थे। शैलेंद्र पैसे नहीं दे रहा था। इसको लेकर काफ़ी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसलिए राजेंद्र ने उसके पास काम करना भी बंद कर दिया था।

                                           विज्ञापन 

परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दस बजे राजेंद्र घर से निकले थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनके परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचकर राजेंद्र को पहले कांशीराम और फिर उर्सला में भर्ती कराया। शाम करीब साढ़े चार बजे राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बिल्डर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में किसी और की भूमिका है या नहीं, इस पहलू की पुलिस जॉच कर रही है।

लेबर ठेकेदार थे राजेंद्र, कर्ज से डूबे थे

राजेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी मीना पाल व बेटा अरविंद है। उनकी बेटी पुष्पा की शादी हो चुकी है। डीसीपी ने बताया कि राजेंद्र लेबर ठेकेदार थे। शैलेंद्र की साइड पर वह काम करते रहे हैं। साइड के लिए वह लेबर उपलब्ध कराते थे। परिजनों के मुताबिक शैलेंद्र ने पैसे दिए नहीं थे। इधर राजेंद्र कर्ज लेकर भुगतान कर चुके थे। इसलिए वह बेहद परेशान थे।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गहनता से पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जैसे तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। –आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था।

आरोपी के घर वालो का ददावा:👇👇 

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना शैलेंद्र के मकान के भीतर आंगन की है। वहां पर कोई भी सीसीटीवी नहीं लगा है। आरोपी व उसके परिवार वालों ने बताया कि वह सभी लोग कमरे में थे। शैलेंद्र पूजा कर रहे थे। तभी बाहर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। जब वह बाहर आए तो देखा कि राजेंद्र आग में जल रहे थे। किसी तरह आग बुझाई। सूचना शैलेंद्र ने ही पुलिस को दी। हालांकि इस दावे के संबंध में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js