जीएम से ठगी के बाद भी नहीं सुधरे सेंट्रल स्टेशन के स्टाल संचालक
एक जून को एनसीआर जीएम को दी थी 20 रुपये की पानी की बोतल जिसमें–पांच रेल कर्मी हुए थे सस्पेंड, सीज के साथ जुर्माना भी लगा था।
यात्रियों की शिकायत पर फिर पकड़ी ओवर चार्जिंग– लगा एक लाख रुपए का जुर्माना।
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार से भी कानपुर सेंट्रल पर वेंडरों ने ओवरचार्जिंग करके उन्हें भी 15 के स्थान पर 20 रुपये की रेलनीर बोतल 1 जून को दी थी। इस पर सीआईटी स्टेशन, सीएमआई सहित पांच रेलकर्मियों को निलंबित किया गया था। इस पर स्टाल सीज करने के साथ ही जुर्माना भी लगा था। इसके बाद भी स्टेशन पर ओवरचार्जिंग का खेल बंद नहीं हो रहा है।
ताज़ा मामला सोमवार रात कटिहार से आनंदविहार जा रहे चार यात्रियों से कानपुर सेंट्रल स्तिथ स्टाल सोपान रेस्टोरेंट पर यात्रियों को रेल नीर की बोतल 15 के स्थान पर 20 रुपये में दी गई शिकायत करने पर वाणिज्य निरीक्षकों का दल मौके पर पहुंचा और अतिरिक्त ली गई रकम को वापस कराया निरीक्षण के दौरान वेंडर के पास पहचान पत्र और स्वास्थ्य कार्ड भी नहीं मिला दल ने स्टाल को बंद करा रिपोर्ट अफसरों को भेज दी .
रेलवे अफसरों ने स्टाल संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए इसकी रिपोर्ट भी आईआरसीटीसी के सीएमडी को दिल्ली भेज कर स्टाल को सीज करने की सिफारिश की है .जोगबनी से आनंदविहार ( 12487 ) जा रही सीमांचल एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी . कटिहार से आनंदविहार जा रहे सुनील सिंह राजू नईम और एमपी बाडी सोपान रेस्टोरेंट के स्टाल पर पहुंचे . चारों यात्रियों ने 6 रेलनीर की बोतल खरीदी .
स्टाल संचालक ने 120 रुपये में दी . इसकी सूचना पर वाणिज्य निरीक्षक कपिल सहित दो सीएमआई मौके पर गए . पूछताछ में ओवरचार्जिंग की पुष्टि हुई तो उन्होंने वेंडर विकास सिंह से अतिरिक्त वसूली गई रकम वापस कराई . इस पर वेंडर हाथ पैर जोड़ने लगा । सीएमआई की रिपोर्ट पर स्टाल संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना और उसे सीज करने की रिपोर्ट आईआरसीटीसी को वाणिज्य विभाग ने भेज दी है।


Post a Comment