बाजार बंद कराने के ऐलान में दो पक्षों में पथराव हुआ। फ़ोटो विडियो में दोनो तरफ़ से पत्थर चलाते दिखे लोग।

बाजार बंद कराने के ऐलान में दो पक्षों में पथराव हुआ।

फ़ोटो विडियो में दोनो तरफ़ से पत्थर चलाते दिखे लोग।

ये मिश्रित आबादी वाला इलाका है। इसलिए माहौल तनावपूर्ण हो गया कई लोग पथराव में चोटिल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। ये बवाल उस वक्त हुआ जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति के आने के चलते काफी सुरक्षा व्यवस्था लगी थी। पीएम, राष्ट्रपति के साथ शहर से करीब 70 किमी. दूर एक कार्यक्रम में मौजूद थे लोग सड़कों पर रुक-रुककर पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। व्यापारियों ने खुद ही बाजार बंद कर दिया है। फिलहाल कानपुर में अब स्तिथि सामान्य हैं। 

दरअसल बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था। शुक्रवार को बाजार बन्दी का एलान हुआ था जिसका भरपूर समर्थन भी मिला और लोगों ने बाजार बंद भी किए। परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पथराव शुरू हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया, फिर भी रुक-रुककर पथराव हुआ।

पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किया। लाठीचार्ज किया गया लोगों को गलियों में खदेड़ दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी जिला आधिकारी नेहा शर्मा सहित तमाम आला आधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात काबू में किए।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js