महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने आधी रात किया कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्टालों का निरीक्षण।
बगैर किसी को जानकारी दिए अपने उप सचिव के साथ प्लेट फार्म पर निकल पड़े,
15 वाली रेल नीर पानी की बॉटल 20 की बेच कर ओवर चार्जिंग कर रहें स्टॉल को किया बंद
केटरिंग से सम्बन्धित 05 कर्मचारियों को किया निलंबित
कानपुर, 02 जून (गुरुवार ) कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर आम यात्री के वेश में आधी रात को छापेमारी के दौरान ओवर चार्जिंग मामले में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार ने सख्त कार्यवाही की हैं। जी.एम ने एक आम यात्री के वेश में खुद पानी की बॉटल स्टाल पर जाकर खरीदी स्टॉल पर मौजूद स्टॉल संचालक द्वारा 15रुपए वाली पानी की बॉटल 20 रुपए की देते हुए बुधवार की रात को ओवर चार्जिंग पकड़ी थी।
5 पर्यवेक्षको स्तर के कर्मचारियो को किया निलम्बित दिया।
प्रकरण में गुरूवार को उन्होंने कार्यवाही करते हुए सेन्ट्रल स्टेशन पर कार्यरत 05 पर्यवेक्षकों स्तर के कर्मचारियों निलम्बित कर दिया है। इस कार्यवाही से रेलवे प्रबंधन कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के अफसरों व कर्मियों में हड़कम्प मच गया है।
ओवर चार्जिंग की मिल रहीं लागतार शिकायतों को संज्ञान में लेकर ख़ुद जमीनी हकीकत को जाना जी. एम ने
जनसम्पर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार को सेन्ट्रल स्टेशन पर खानपान स्टालों पर ओवर चार्जिंग की शिकायतें मिल रही थी। इस सूचना पर वह बीती रात देर शाम ब्रह्मपुत्र मेल से प्रयागराज-कानपुर खण्ड का निरीक्षण कर कानपुर पहुंचे। अचानक, रात लगभग 11:10 बजे महाप्रबंधक एक आम यात्री के वेश में सिर्फ अपने उप सचिव विजय कुमार के साथ प्लेटफार्म पर निकल पड़े और केटरिंग स्टाल से खाने पीने का सामान लेने लगे।उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक द्वारा कई स्टॉलों को चेक किया गया इस दौरान 1 स्टाल (अमूल, प्लेटफ़ॉर्म 6/7 पर) रेल नीर की बोतल 15 की जगह 20 में बिकती नज़र आई। जिसके लिए महाप्रबंधक ने इस ओवर चार्जिंग का संज्ञान लेते हुए इस पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रयागराज मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों ने उक्त स्टाल को बंद करा दिया और स्टाल पर कार्यरत सम्बंधित कर्मचारी को कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर कार्य करने के लिए बैन कर दिया गया।
साथ ही सुपरविजन में कमी को देखते हुए कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर कार्यरत 05 पर्यवेक्षकों स्तर के कर्मचारियों, जिसमें 02 खानपान निरीक्षक, 01 वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक स्टेशन एवं पब्लिक परिवाद निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
रेल प्रशासन अपने सम्मानित रेल यात्रियों से यह भी निवेदन करता है। कि किसी भी प्रकार की शिकायत चाहे खान पान, साफ़ सफाई, ओवर चार्जिंग आदि को रेल मदद एप या हेल्प लाइन नंबर 139 पर अवश्य दर्ज कराये। जिससे कि रेल प्रशासन आपको बेहतर रेल सेवा प्रदान कर सके और अनियमित कार्य करने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर सके। सेन्ट्रल स्टेशन पर छापेमारी के बाद रेलवे महाप्रबंधक इस कार्यवाही के बाद आगे श्रम शक्ति से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रयागराज मण्डल द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें स्टेशनों पर एनाउन्समेंट, एफ एम रेडियो व सोशल मीडिया के माध्यम से भी रेल यात्रियों को निरंतर जागरुक किया जा रहा है। ओवर चार्जिंग जैसी घटनाओं में हेल्पलाइन नंबर 139 का प्रयोग करें या स्टेशन पर सम्बंधित स्टाफ के पास शिकायत दर्ज कराएं।


Post a Comment