(Central Exise duty) में भारी कटौती।

(Central Exise duty) में भारी कटौती।

ईंधन की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित के लिए वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Central Exise duty) में भारी कटौती की 

 शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक्साइज ड्यूटी पर कटौती की घोषणा के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती की जाएगी। ईंधन की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 प्रति लीटर की रिकॉर्ड कटौती की घोषणा है। 

 सरकार के इस कदम से देश के बड़े शहरों में ईंधन के दाम वित्त मंत्रालय का उत्पाद शुल्क में कटौती करने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना है। शनिवार को उत्पाद शुल्क में कटौती से डीजल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर जबकि पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर कमी आएगी। पेट्रोल और डीजल की नई दरें 22/5/22 रविवार सुबह से लागू हो जाएंगी।

मुंबई में अभी पेट्रोल ₹120.51 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल ₹104.77 पर बिक रहा है। रविवार से मुंबई में पेट्रोल की कीमत गिरकर 111.01 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि डीजल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर होगी।

दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर है जो रविवार को घटकर 95.91 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। 

जबकि 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रह डीजल की कीमत 89.67 रुपये प्रति लीटर होगी।

चेन्नई में पेट्रोल रविवार से 101.35 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। डीजल की कीमत 93.94 रुपये प्रति लीटर होगी।

वहीं कोलकाता में रविवार को पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये से घटकर 105.62 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। जबकि डीजल की कीमत 92.83 रुपये प्रति लीटर होगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js