पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 1साल की सजा,1988 का मामला।
रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट से नवजोत सिंह सिद्धू को झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पुराना आदेश बदलकर उन्हें 1 साल कैद की सजा सुनाई है. यह मामला साल 1988 का है. इसमें पिटाई के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. पहले सिद्धू को 1000 रुपये जुर्माने की सजा मिली थी.
(क्या है मामला?)
नवजोत सिद्धू का वर्ष 1988 में पटियाला में पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इस मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 हजार का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। इसके खिलाफ पीड़ित पक्ष ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी।


Post a Comment