ईद की नमाज में अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ

ईद की नमाज में अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ

बड़ी ईदगाह, छोटी ईदगाह रेल बजार सहित कानपुर में सभी जगाहों पर शांतिपूर्ण ईद की नमाज संपन्न।

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा वह संयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में ईदगाह में चाक–चौबंद रही व्यवस्था।

परिंदा भी न मार सका पर, कानपुर शहर में शांतिपूर्ण माहौल।

मंगलवार सुबह से बादल छायेे। सूरज की किरणें मद्धिम रोशनी बिखेरती रहीं। ठहर ठहर कर हवाएं चलीं। गरमी परेशान नहीं कर रही थी। इसलिए ईद की नमाज पूरे शहर में खुशनुमा माहौल में हुई। कानपुर में बड़ी ईदगाह छोटी ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज जोश ओ खरोश के साथ हुई। 

ईदगाह पर  ईद की नमाज से पहले अपनी तकरीर में ‘कुरान ए पाक’ और ‘हदीस’ की कई मिसालें पेश करते हुए सोने का खजाना भी छोड़ना पड़ता है तब कहीं अल्लाह की रहमत नसीब होती है। रमजान की अहमियत पर बताया कि रोजे क्यों जरूरी हैं..? बोले.. इक्कीसवां, तेईसवां, पच्चीसवां, सत्ताइसवां और उनतीसवां रोजा सबसे खास हैं। इन पांच दिनों पूरी रात इबादत करने वालों को एक रात के बदले अस्सी साल की इबादत का शबाब हासिल होता है। ईद रमजान के तीस रोजे के बाद खुदा का तोहफा है।

ईद की नमाज से पहले ही हर हाल में ‘जकात’ (कमाई के पांचवें हिस्से के बराबर का दान) का फर्ज अदा करें, ताकि जरूरतमंद गरीब भाई बहन भी ईद मना सके। त्योहार ऐसा हो कि आपके परिवार, खानदान, पड़ोस और मोहल्ले में कोई ऐसा न हो जो ईद न मना सके। ईदगाह में बताया गया कि  रमजान पूरे हो गए हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि अब नमाज नहीं पढ़ना है। वैसे ही नमाज अदा फरमाएं जैसे रमजान में कर रहे थे। कानपुर के हर गली, मोहल्ले की हरेक मस्जिद में नमाज पढ़ें। वहां साफ सफाई करें और इमदाद (दान) दें। मस्जिद खुदा का घर है इसलिए अपने रिहायशी मकानों को मस्जिदों से ऊंचा न बनाएं। अपने घर आने वाले मेहमानों को घर के दरवाजे तक विदा करें। उनको पूरी इज्जत बख्शें। इसके बाद भीषण गरमी से राहत दिलाने के लिए ठंडी हवाओं के साथ रहमत की बारिश की दुआ मांगी गई। अल्लाह सबको कारोबार में बरकत दे। सेहत दे और इज्जत बख्शे। सभी खुशनसीब रहें। शहर में, मुल्क में और दुनिया में अमन चैन कायम हो। नमाज के बाद प्रबुद्ध लोगों ने मुस्लिम भाइयों के साथ मुसाफा (गले मिल कर ईद की बधाई देना) किया।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js