कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनहित में नए संकल्प

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनहित में नए संकल्प 

 पुलिस कमिश्नरेट के द्वितीय वर्ष के संकल्प लेते हुए पत्रकारों से रूबरू हुए पुलिस आयुक्त श्रीमान मीना सिंह एवं शहर के पत्रकारों से अपने विचार साझा किए जिसमें पत्रकारों और पुलिस के बीच तालमेल बैठाने के लिए विचार विमर्श किया गया जिसमें सभी पत्रकारों ने जनहित में पुलिस से जवाब किए और आने वाले समय में पुलिस और जनता के बीच अच्छी पहल दिखेगी और पुलिस ने जनहित में नए संकल्प लिए

1- 2/3 से ज्यादा मुकदमे वाले सभी क्रियाशील अपराधियों पर गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर की कार्यवाही की

जाएगी, अगले एक साल को अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता के संकल्प के साथ

कानपुर पुलिस कार्य करेगी

2- जनसंवाद जनसहयोग एवं जनभागीदारी मूलमंत्र होगा अगले एक साल का। वर्चुअल इंटरेक्टिव प्लेटफार्म सतत जनसंवाद हेतु बनाया जाएगा। वहीं थाना एवं सहायक पुलिस आयुक्त के स्तर पर जनसंवाद के कार्यक्रमों की संख्या एवं गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा। 3- अपराध नियंत्रण के प्रयासों को और प्रभावी बनाने के लिये अपराध शाखा की क्षमता और बढ़ाई जाएगी।

आइआइटी कानपुर एवं अन्य संस्थानों के साथ साझेदारी कर अपराध शाखा एवं सभी थानों की क्षमता बढ़ाने के लिये सतत कार्यक्रम चलाए जाते रहेंगे।.4- आइआइटी कानपुर, एचबीटीयू कानपुर, कानपुर विश्वविद्यालय आदि के साथ सहयोग एवं सहभागिता को

बढ़ावा दिया जाएगा जिससे तकनीकि का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर क्राइम इंवेस्टीगेशन, जनसंवाद एवं जनसहयोग, ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में नवाचार इनोवेशन को सुरक्षित कानपुर के सतत विकास हेतु प्रयोग में लाया जाएगा।

5-आइटी के प्रयोग से नवाचार के द्वारा कंपलेन मैनेजमेंट, फाइल एवं पेपर मैनेजमेंट आदि को अत्याधुनिक एवंअत्यंत सरल किंतु प्रभावी बनाया जाएगा। जिससे और बेहतर रूप में शिकायतों का निपटारा हो सके।

6- अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपत्तियों की सूची बनाई जाएगी एवं उनसे मिलते रहने, संवाद कायम रखने एवं उनकी

अपनी पुलिस बनने हेतु एक अभियान नया सवेराशुरू किया जाएगा।

7-शहर में ज्यादा से ज्यादा पार्किंग क्षेत्र जनता के लिये प्रस्तुत करना एवं मुख्यतः प्रमुख मार्गों जैसे जीटी रोड

घंटाघर से यशोदा नगर आदि को अतिक्रमण मुक्त करना हमारी प्राथमिकता में रहेगा।

8-शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल को क्रियाशील किया गया, पुलिस बल को पर्याप्त प्रशिक्षण देकर

लगाया गया, लोगों में जागरुकता लाने का प्रयास किया गया एवं ई चालान का सही प्रयोग किया गया जिससे बातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। ट्रैफिक की बेहतरी के लिए बचे हुए अन्य चौराहों पर भी इसी प्रकार प्रयास किये जाएंगे।

9- नये सात थानों को कार्यक्षम किया जाएगा जिनका प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। ये थाने हैं जाजमऊ,

कोयला नगर, इंडस्ट्रियल एरिया पनकी, रावतपुर, इंदिरानगर, हनुमंत विहार, गुजैनी, शास्त्रीनगर।

10-शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिये स्कूल एवं कालेजों एवं प्रमुख स्थानों में यातायात संजगता

का अभियान चलाया जाएगा। ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे, साथ ही सही ड्राइविंग और

पार्किंग न करने वालों के खिलाफ साल भर कारवाई जारी रहेगी।

11- पीआरवी के रिस्पांस टाइम को 6-7 मिनट पर लगतार बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा, इस संबंध में तकनीकि का बेहतर प्रयोग और पीआरवी की क्षमता वृद्धि की जायगी।

12- थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिये किया जा रहा रक्तदान इस साल भी किया जाएगा ताकि मानवता की

सेवा के लिये यह कार्य निरंतर चलता रहे। 13- साइबर क्राइम शाखा, थाना और साइबर साथी की क्षमता को और बढ़ाया जाएगा जिससे साइबर संबंधित समस्या को सक्षम तरीके से निपटाया जा सके। इसी क्रम में साइबर अपराध को रोकने के लिये निरंतर जन जागरुकता अभियान स्कूल कालेजों में चलाया 14- सोसायटी फ्लैट की सुरक्षा व्यवस्था जैसे सिक्योरिटी गार्ड, सीसीटीवी कैमरा की प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाएगी।

15-सिविल डिफेंस, एसपीओ, नागरिक कमेटी की व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने हेतु उनका प्रशिक्षण,मासिक कार्यशाला आदि कराया जाएगा। जिससे यह व्यवस्था और प्रभावी हो सके।

16-महिला सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति संगम के अंर्तगत प्रबल

प्रतिक्रिया का जारी रहेगी एवं मिशन शक्ति के अभियान को कमिश्नरेट पुलिस द्वारा और तीव्रता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

17- कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ड्रग्स, अवैध शराब, जुआ, सट्टा इत्यादि संगठित अपराध एवं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के साथ कार्य करेगी। इन संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान में और तीव्रता लाई जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js