भाजपा सरकार शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनी महिला मोर्चा टीम

भाजपा सरकार शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनी महिला मोर्चा टीम

कानपुर उत्तर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज सिंह, के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सभी बहनों ने योगी जी के द्वारा पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर  खुशी जाहिर करते हुए लखनऊ में योगी जी के शपथ ग्रहण प्रोग्राम में शिरकत की तथा जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि  हमने यह प्रण लिया था कि हम भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार  बनाएंगे जिसमें कि हम सफल हुए हैं।

 हमारे संगठन वाह हमारी जन नीतियों से प्रभावित होकर हमने उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई है और यह अपने आप में एक उपलब्धि है कि कोई मुख्यमंत्री उन्हें भारी मतों से जीते तथा उस प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाए यह जीत हमारी सरकार की  सबसे बड़ी उपलब्धि है।

हमारी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि यहां पर परिवारवाद, गुंडई एवं खून खराबा नहीं चलेगा तथा ऐसी सरकार बनेगी जिससे उत्तर प्रदेश अत्यंत उत्तम प्रदेश बने भारतीय जनता पार्टी की समस्त चल रही योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी बहन और भाइयों तथा मुसलमान बहनें जिन्होंने तीन तलाक की कानून को भी महत्ता दी तथा मोदी योगी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर अपने वोट दिए आज इसी का जश्न मनाते हुए हम सब महिला मोर्चा बहने लखनऊ में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं तथा विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब देते हुए कहते हैं कि 2022 में योगी जी 2027 में भी योगी जी, का एलान करते हैं संबोधित करते हुए कहा कि  जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी की उन सभी संगठनात्मक योजनाओं को जाता है।

जिन्होंने भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाई सभी बहनों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां बहुत समय पहले ही शुरू कर दी थी, जिसमें महिला सम्मेलनों का संचालन, चौपालौ का आयोजन तथा घर घर जाकर कुण्डी खटका कर  मोदी योगी की योजनाओं को बता कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है इस अवसर क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री अनूप सक्सेना सीमा तिवारी इशिता दीक्षित शीलू त्रिपाठी प्रियंका सिंह करुणा सिंह प्रियंका बाजपेई आदि अन्य सभी बहने उपस्थित रही।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js