दबंगो को नही है पुलिस का खौफ ताला बंद मकान में लूटपाट करते हुए घर को किया आग के हवाले

दबंगो को नही है पुलिस का खौफ


ताला बंद मकान में लूटपाट करते हुए घर को किया आग के हवाले,,

साथ ही मकान में कब्ज़ा करने की नीयत से लगाया दबंगो ने अपना ताला।।

कानपुर के चकेरी इलाके की जाजमऊ पुलिस दबंगो के आगे नतमस्तक है,, मामला बीती 16 जनवरी की रात्रि का है। जाजमऊ चौकी इलाके के मखदूम नगर के एक मकान में दबंगो ने योजना बद्ध तरीके से पहले मकान का ताला तोड़ा फिर घर का सामान फैला कर आग के हवाले कर दिया,, दबंगो ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब पीड़ित युवक व उसके परिजन अपने किसी निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे।। घर का ताला टूटने व आग लगाने की सूचना पीड़ित को उसके पडोसीयो ने फोन करके दी। पीड़ित ने घर का ताला तोड़ने व घरो को आग कर हवाले करने की सूचना अपने छोटे भाई को बताई जैसे ही पीड़ित का भाई घर पहुंचा तो घर में रखा सारा सामान आग में जल कर स्वाहा हो चुका था,, फिर भी पीड़ित के भाई ने घर मे लगी आग को जैसे ही बुझाने का प्रयास किया तो दबंग वकी, हरीश व नजिस एक साथ अन्य लोगो को पीड़ित के भाई के साथ मारपीट सुरु कर दी और धमकियां देते हुए भगा दिया।

पीड़ित युवक ने बताया कि वकी, हरीश व नाजिश ने घर मे अपना ताला डाल दिया है और किसी को घर मे जाने नही दे रहे है। साथ ही पीड़ित का कहना है कि घर में नकदी व जेवर रखे हुए थे, जिनको यकीनन दबंगो ने लूट लिए होंगे।

इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पीड़ित ने थाना चकेरी पुलिस से की है।।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js