अमेरिका के नागरिक विजय अवस्थी ने सीसीटीवी पर देखी चोरी की लाइव वारदात।

अमेरिका के नागरिक विजय अवस्थी ने सीसीटीवी पर देखी चोरी की लाइव वारदात।  


कानपुर के श्याम नगर में बीती रात एक बंद पड़े मकान में बदमाशों ने 'चोरी' करने के लिए धावा बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले वाले विजय अवस्थी नामक शख्स का कानपुर में मकान है और CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से उन्होंने देखा कि उनके घर में बदमाश घुस आए हैं. इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने तत्काल मकान को घेर लिया. इसी दौरान पुलिस को देखकर बदमाश घर से निकलकर भागने लगे. आरोप है कि पानी की टंकी के पास एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से हमीरपुर जिले का रहने वाला सोनू नामक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में डीसीपी (कानपुर ईस्ट) प्रमोद कुमार ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले घर के मालिक विजय अवस्थी ने CCTV कैमरे की लाइव फुटेज देखने के बाद घर में घुसे बदमाशों की सूचना पुलिस तक पहुंचाई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग की, जिसके बाद क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js