प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों से काम कराने का वीडियो वायरल विद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप

प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों से काम कराने का वीडियो वायरल विद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप


प्रदेश सरकार शिक्षा के लिए कितने भी कदम बढ़ा ले किंतु प्राथमिक स्कूलों की शिक्षा प्रणाली में विद्यालय प्रशासन कहीं ना कहीं पलीता लगा ही जाता है ताजा मामला कानपुर नगर जाजमऊ के गज्जू पूर्वा प्राथमिक कन्या महाविद्यालय का जहां पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बच्चों ईंट मोरंग मिट्टी का काम कराते नजर आ रहे हैं यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो विद्यालय के प्रधानाचार्य की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठ गया क्या प्रदेश सरकार ऐसे प्रधानाचार्य को विद्यालय का चार्ज देकर गरीब बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़  क्यों हो रहा है हालांकि इस मामले में जब हमने विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह यादव से बात किया तो विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया ऐसा कहीं कुछ नहीं हो सकता हूं बच्चा है ऊपर पहुंच गया होगा एक आधी ईंट उठा कर दे दी होगी लेकिन वायरल वीडियो पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह यादव  छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरी कराते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं फिर भी प्रधानाचार्य है कि मानने को तैयार नही वही जिस बच्चे का काम करते हुए वीडियो वायरल हुआ है उस बच्चे से बात किया तो बच्चे ने कुछ बताया ही था की विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह यादव की आंख देख बच्चा रोने लगा अब ऐसे में बड़ा सवाल है कि बच्चों से ईट उठवाया जा रहा है व छात्राओं से झाड़ू लगवाई जा रही हैं। जिस उम्र में बच्चों को शिक्षा के लिए कलम और किताब दी जाती हैं उस उम्र में प्रधानाचार्य बच्चों के झाड़ू और ईट पकड़ा मजदूरी करवा रहे हैं बच्चे खाना खाने के बाद स्वयं बर्तन धूल रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों से भी बात की तो स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य बच्चों से अक्षर काम कर आते हैं और एक बड़ा गंभीर आरोप लगाया शादी समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्यालय को किराए में भी उठाते हैं अब ऐसे में प्रदेश की शिक्षा पर क्या असर पड़ेगा सोचने वाली बात होगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js