आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के तहत रजत श्री फाउंडेशन के तत्वाधान मे एक शाम शहीदों के नाम आयोजित
रजत श्री फाउंडेशन (रजि०) के तत्वाधान में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत एक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” का आयोजन श्री माँ आशा देवी मन्दिर प्रांगण कल्यानपुर, कानपुर में किया गया जिसमे देश के शौर्य दिवंगत सी.डी.एस. विपिन सिंह रावत जी को श्रधान्जली अर्पित की गयी कार्यक्रम संयोजक दीपक ठाकुर व् अतुल भाटिया ने बताया की कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया।
तत्पश्चात वन्दे मातरम गीत व् देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये गए, जिसने सभी को देशभक्ति के रंग मे रंग दिया इसके बाद प्रान्त प्रचारक अमित जी द्वारा एक उदबोधन दिया गया जिससे आये हुए सभी लोगों को देश व् समाज की वर्तमान परिस्थितियों से रूबरू कराया गया। इसी श्रंखला में कई विशिष्ट लोगों का मोमेन्टो देकर व् माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा मयंक – मनोज एण्ड पार्टी के द्वारा गीत प्रस्तुत किये गए व् आस्था पाण्डेय, अशोक जी के द्वारा नृत्य की क्रमशः प्रस्तुति दी गयी एवं पुनः देश भक्ति के गीतों का सिलसिला आगे बढाया गया, तत्पश्चात वो पल आया जिसने आये हुए सभी लोगों की आँखों को नम व् मन को भाव विभोर कर दिया जब हमारे देश के वीर सपूत विपिन सिंह रावत जी को श्रधांजली अर्पित की गयी व् भारत माता की आरती की गयी, अंत में रात्रि भोज आयोजित किया गया।
देश भक्ति से ओत प्रोत इस आयोजन ने सभी का मन मोह लिया व विशाल जनसमूह की तालियों की गड़गड़ाहट ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए आयोजन का सफल व कुशल संचालन प्रतीक त्रिवेदी द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजक रजत श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह एवं महामंत्री दीप्ति सिंह (एड.)-जिला महामंत्री महिला मोर्चा,कानपुर ग्रामीण ने आये हुए सभी लोंगो का अभिवादन एवं धन्यवाद किया व् बताया की आयोजन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रेमलता कटियार, महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर,तुषार मिश्रा, एडवोकेट शोमिल शर्मा,एडवोकेट मीनाक्षी गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह,महिला मोर्चा मंत्री रिचा मिश्रा,बबिता निगम, शेफ मंजू आनंद,महिला प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल मिथलेश गुप्ता, आदित्य पोद्दार, समाजसेविका इला बाजपेई , मोहित शुक्ला, डॉ प्रियंका सिंह, व रजत श्री परिवार के सभी पदाधिकारी, सदस्य व् कानपुर की जानीमानी सैकड़ो हस्तियाँ उपस्थिति रही।

Post a Comment