चौक की सड़क को तोड़कर दिनदहाड़े बोरिंग कार्य किया जा रहा है इसकी भनक पालिका को नही लगी सड़क पर बोरिंग अपनें निजी कार्य के लिए कराना गैर क़ानूनी है।
फर्रुखाबाद-: लेकिन जब जानकारी की तो दुकानदार कह रहे अनुमति ले ली। लेकिन जब पालिका से पता किया तो बताया गया कि कोई अनुमति नही है। अबैध रुप से हो रही बोरिंग को बंद कराया जायेगा।
शहर के क्षेत्र बाजार पर टाइम सेंटर की दुकान के नीचे सड़क किनारे सुबह से ही मजदूर बोरिंग करनें में व्यस्त है। ना जानें कितनें जिम्मेदार सुबह से निकले होंगे लेकिन टूटता कानून किसी को भी नही दिखायी दिया।
जमीन का सीना चीरकर उसमे अनदेखी की बोरिंग करनें का प्रयास जिम्मेदारों को खुली चुनौती है।जब दुकानदार से इस सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बोरिंग की उनके पास अनुमति है।
अनुमति किसनें दी और क्या सड़क पर बोरिंग करनें की अनुमति जिला प्रशासन दी है इस सबाल पर चुप्पी साध गये। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार नें बताया कि चौक पर किसी भी बोरिंग की अनुमति नही है। यदि कोई अबैध रूप से बोरिंग करा रहा है तो उसे बंद कराया जायेगा।


Post a Comment