कार पंचर कर टप्पेवाजों ने व्यापारी के लाखों रुपए उडायेः पुलिस दीवान की मौत से शोक

कार पंचर कर टप्पेवाजों ने व्यापारी के लाखों रुपए उडायेः पुलिस दीवान की मौत से शोक

 फर्रुखाबाद-: कार पंचर करने वाले टप्पेबाजो ने व्यापारी के लाखों रुपए उड़ा दिए। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला बूरा वाली गली निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कन्नी गुप्ता लिंजीगंज बाजार में परचून का थोक कारोबार करते हैं। वह रविवार को कमालगंज में व्यापारियों से बकाया रुपए वसूलने जाते हैं। कन्नी गुप्ता कार को रेलवे रोड पर खड़ी कर व्यापारियों से रुपए वसूलने चले गए।

जब सायं 7 बजे वापस लौटे तो कार को पंचर देख वाहन मधू गैस एजेंसी के निकट पप्पू की दुकान पर ले गये। पप्पू ने कन्नी गुप्ता से कहा की टायर खोलो तो कन्नी पिछला टायर खोलने लगे, जब टायर नहीं खुला तो उन्होंने पप्पू को बताया। इसी दौरान कन्नी की निगाह कार के गेट पर पड़ी गेट थोडा खुला था

 शक होने पर कन्नी ने कार के अंदर झांका तो आगे वाली सीट पर रखा काला बैग  गायब हो जाने पर हैरान हो गए

कन्नी गुप्ता की सूचना पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह व कस्बा इंचार्ज जितेंद्र पटेल ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला कन्नी ने बताया कि बैग में करीब 3.50 लाख रुपये थे। उन्होंने आशंका जाहिर की पहिये में कील जानबूझकर घुसेडी गई है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js