जल्द दिखेगी पर्दे पर फ़िल्म दबिश
कानपुर बिग स्क्रीनिंग प्रोडक्शन व महाबली इंटरटेनमेंट के बैनर तले हिंदी फ़िल्म बैनर बहुत जल्द देश के सिनेमाघरों में दिखाई देगी।
फ़िल्म के डायरेक्टर मनोज त्रिपाठी ने बताया कि मुम्बई में फ़िल्म की शूटिंग का मुर्हत निकालकर पूजा अर्चना कर फ़िल्म के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। शाश्वत टाइम्स संवाददाता से फोन पर हुए साक्षात्कार में मनोज त्रिपाठी ने बताया कि फ़िल्म की पृष्ठभूमि ग्रामीण स्तर की और देश प्रेम से जुड़ी हुई है।
और फ़िल्म पूरी तरह से पारिवारिक है। मुम्बई में हुए मुर्हत में टीम के सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना कर फ़िल्म के निर्माण संबंधी सारी बेसिक तैयारियां पूरी कर ली है जल्द ही शूटिंग शुरू होगी जो कि पूरे देश के अलग अलग शहरों में होगी।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में आमिर मलिक, ऋचा सिन्हा, आनंद देव मिश्रा, दिलकश खान, दानिश आदि लोग दिखाई देंगे।

(
Post a Comment