दिल्ली रेप कांड के आक्रोश में निकाला कैंडल मार्च

दिल्ली रेप कांड के आक्रोश में निकाला कैंडल मार्च

कानपुर -: दिल्ली में विगत 2 अगस्त को हुए नाबालिक छात्रा के रेप और हत्याकांड में छात्रा को न्याय दिलाने और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए डॉ बीआर अम्बेडकर एकता सेवा समिति ने ग्वालटोली स्थित पुरानी चौकी से चुन्नीगंज चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया।

इस कैंडल मार्च में सैकड़ो की संख्या में महिलाओ और बच्चो ने प्रतिभाग कर आरोपियों को कठोर सजा दिलाने और दिवंगत छात्रा को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए।

 संस्था के पदाधिकारी राज चौधरी ने बताया कि हमारी समिति के माध्यम से दिवंगत बच्ची को न्याय दिलाने के लिए समिति हर सम्भव प्रयास कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो समिति सड़कपर उतरकर धरना और आंदोलन करने को बाध्य होगी।

कैंडल मार्च मे नीतू खुराना, छेदी खोटे, दीपक खोटे, नवीन जय, सुनील बाल्मीकि, आनंद हर्ष, शुभम, रजत, निहाल, आयुष, टोनी, रोहन, शनि, अतुल आदि लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js