कमालगंज ग्राम नगला दाऊद मैं वायरल फीवर व डेंगू ने पसारे पैर
फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक की गांव नगला दाऊद में बुखार से लगभग हर घर में कोई न कोई पीड़ित नजर आ रहा है जबकि स्वास्थ्य टीम को इसकी जब जानकारी हुई तो वह बराबर घर-घर जाकर चेकअप कर रही है लेकिन फिर भी गांव के लोग बुखार से पीड़ित है परेशान है.
लेकिन इस गांव में महत्वपूर्ण बाद गंदगी की है इस गांव में गंदगी का अंबार है गलियां तथा अन्य जगह जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं जिससे प्रतीत होता है कि यह गांव और भी किसी बीमारी से पीड़ित हो सकता है जबकि इस बुखार से 2 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन सफाई करने का कोई औचित्य नहीं दिख रहा है.
गांव के लोगों में भय व्याप्त है कि हम लोग बुखार के बाद किसी अन्य बीमारी से पीड़ित ना हो जाएं स्वास्थ्य टीम बराबर गांव जाकर जांच कर रही है तथा अधिक बीमार लोगों को अस्पताल लाकर उनका इलाज कर रही है लेकिन कुछ गांव के लोग अपना प्राइवेट इलाज करवा रहे हैं स्वास्थ्य टीम अपना कर्तव्य बखूबी निभा रही है गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम बराबर जाकर जांच कर रही है.
लेकिन बीमारी की रोकथाम नहीं होती दिख रही है करो ना काल में इस ग्राम के लोगों ने कई बार गंदगी की शिकायत की लेकिन किसी ने नहीं सुनी आज इस गांव की बीमारी के कारण हालत खस्ता है नालियों में गंदा पानी भरा है जिससे लोगों को उस से होकर गुजरना पड़ता है अधिकांश लोग डेंगू व साधारण बुखार से पीड़ित हैं कुछ गांव के लोग प्राइवेट डाक्टरों से इलाज करा रहे हैं और पूरे गांव में भय व्याप्त है.


Post a Comment