पत्रकार हितों की रक्षा हेतु आईरा प्रेस क्लब का गठन जिला कार्यकारणी घोषित.

पत्रकार हितों की रक्षा हेतु आईरा प्रेस क्लब का गठन जिला कार्यकारणी घोषित.


Toady crime news

12 अगस्त 2021 कानपुर,

 ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन AIRA के कर्ताधर्ता व पत्रकारों के सदैव हितैषी रहे माननीय स्वर्गीय पुनीत निगम जी की प्रेरणा से प्रेरित पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु नव निर्माणित आईरा प्रेस क्लब की बैठक की गई बैठक में जिले की नई  कार्यकारिणी गठित की गई, बैठक के दौरान आईरा प्रेस क्लब के तमाम सदस्यगण की मौजूदगी में सर्व प्रथम स्व. पुनीत निगम जी की छाया चित्र पर अश्रु पूरित नेत्रों से माल्यार्पण कर उनकी प्रेरणा से अध्यक्ष पद पर एस पी विनायक और महामंत्री पद पर दिग्विजय सिंह को मनोनीत किया गया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सूरज वर्मा को चुना गया और उपाध्यक्ष पद पर शकील अहमद और जुनैद अहमद को चुना गया.

आईरा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ मंत्री पद पर सूरज कश्यप मंत्री शानू खान, मन्त्री तनवीर खान, जिला प्रवक्ता फैजुल हसन, जिला कोषाध्यक्ष तलहा हाशमी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य आमिर  सिद्दीकी, जिला कार्यकारणी अमित कौशल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सावेज आलम के रूप में चयन किया गया.

 बैठक में आईरा प्रेस क्लब की  उन्नति एवं पत्रकारों को हो रही समस्याओं सहित तमाम विषयों पर फैसल हयात ने चर्चा की 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज वर्मा

ने अपना सुझाव रखते हुए बताया कि  सबसे पहले पत्रकार सुरक्षा कानून आईरा प्रेस क्लब लाने की  कोशिश करेगा.

 महामंत्री दिग्विजय सिंह

 ने कहा कि किसी भी पत्रकार संगठन के सदस्य या पदाधिकारी को हमारी जरूरत होगी तो हम उसके सुख दुख में हमेशा खड़े हैं चाहे वह हमारे पत्रकार संगठन का हो या ना हो लेकिन पत्रकार उत्पीड़न आईरा प्रेस क्लब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा

अध्यक्ष एस पी  विनायक ने कहा आज हमको कानपुर जिले की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है हम सब कोशिश करेंगे जैसे आईरा के राष्ट्रीय महासचिव स्व. पुनीत निगम कार्य करते थे  सभी भाई लोग उनसे सीख लेकर कार्य करेंगे और उनके पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

कार्यक्रम की समाप्ति पर आए हुए सभी पत्रकार भाइयों को धन्यवाद देते हुए मिष्ठान्न वितरित किया गया.

कार्यक्रम मे फैसल हयात, नुरूल अनवर नदीम, मो. नदीम,दीपक पाठक एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं तथा आईरा प्रेस क्लब के सदस्यों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ.

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js