देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ को रेलवे आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ को रेलवे आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

इसी  उपलक्ष्य में भारत सरकार अपने रेल यात्रियों के लिए खादी ग्रामोद्योग से जुड़े व्यापार, को बढ़ावा देने के लिए  रेलवे स्टेशनों पर 75 घंटों के लिए निशुल्क स्टाल लगाने के खादी बोर्ड तथा संबंधित संस्थाओं को आमंत्रित किया है।

 इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे भी कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी खादी ग्रामोद्योगतथा संबंधित संस्थान के सयुंक्त तत्वाधान में स्टालखोला गया है। जिससे यात्री, खादी ग्रामोद्योग से जुड़े चाहने वालों को उनके मन की वस्तु व कपड़े भी आसानी से मिल सकेंगे। 

भारत सरकार के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे कानपुर सेंट्रल पर खादी ग्रामोद्योग के स्टॉल को सिटी साइड बने परिसर में 75 घंटे निशुल्क लगाने के लिए जगह देगा। जो कि 8-8 घंटे प्रतिदिन के हिसाब से 09 दिन तक स्टॉल खुलेगा। जिससे कि खादी ग्रामोद्योग को और भी बढ़ावा मिल सके और युवाओं में खादी के प्रति रुझान बढ़ सके। 

इस स्टॉल में खादी ग्रामोद्योग से बनी सभी वस्तुएं, खाद्य पदार्थ, अगरबत्ती व कपड़े आदि भी मिलेंगे।जो कि दिनांक 22.08.22 तक रहेगा।स्टालो का संचालन दिनांक 14.08.21 से शुरू हो चुका है।

लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन आज dy CTM/CNB श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय, के हाथों हुआ ,इस दौरान श्री संतोष त्रिपाठी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक और अन्य लोग भी मौजूद थे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js