करोना कर्फ्यू up मे दो दिन बढ़ाया गया लॉक डाउन अब 6 मई मतलब गुरुवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है।

करोना कर्फ्यू up मे दो दिन बढ़ाया गया लॉक डाउन अब 6 मई मतलब गुरुवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है।

✍️✍️ 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में लॉकडाउन दो दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी। सरकार के दो दिन लॉकडाउन बढ़ाने के कारण अब प्रदेश में पंचायत चुनाव के विजेता बड़ा जश्न मनाने से भी वंचित रहेंगे।  


इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था। यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। अब इसी पाबंदी को मंगलवार व बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान किसी का भी बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा। बाजार बंद रहेंगे। 


कोरोना वैक्सीनेशन और टेस्ट  जारी रहेगा इस लॉकडाउन के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन कार्य तथा औद्योगिक गतिविधियां चलते रहेंगे। इस दौरान सीमित अवधि के लिए फल, सब्जी, डेयरी व राशन जैसी जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी। इसके साथ ही साथ पेट्रोल पंप व गैस और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी। सभी जगह साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। सरकारी कर्मचारी आवाजाही कर सकेंगे, बीमार लोग अस्पताल आ-जा सकेंगे। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को छूट जारी है।  इन्हें अपनी आइडी कार्ड दिखाना होगा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js