क्या सांस्कृतिक गृह निर्माण सहकारी समिति की भूमि में चलेंगे बुलडोजर या कागजो में चलती रहेगी कार्यवाही!
कानपुर :- कानपुर नगर के बिनगवां में स्थित सांस्कृतिक गृह निर्माण सहकारी समिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की शुरुवात मंडलायुक्त द्वारा करायी गयी जांच के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि पूर्व सरकार में समिति के सचिव भगवान दास दीक्षित और प्रबंध कमेटी ने समिति के मूल आवंटियों को जगह उपलब्ध न कराकर एक सक्रिय भूमाफिया के साथ मिलकर समिति के बेस कीमती जगह को बेहद सस्ते दामो पर गैर सदस्यों को आवंटित कर दिया या यह भी कहना गलत नही होगा कि भूमाफिया से करोड़ो की बेनामी संपत्ति अर्जित कर रखी है जिसमें प्रशासन से लेकर शासन स्तर पर दर्ज़नो शिकायत समिति सचिव और भूमाफिया के विरुद्ध करी जाती है लेकिन विभागीय अधिकारी जानबूझ कर कोई भी कार्यवाही नही करते जब की समिति के सचिव ने तमाम आराज़ियों में कानपुर विकास प्राधिकरण से बिना ले आउट स्वीकृत कराये प्लाटिंग कर निर्माण कराया है।
जिसकी तमाम शिकायते करी गयी लेकिन कोई भी कार्यवाही न होने पर मंडलायुक्त द्वारा करायी गयी जाँच में सिर्फ एक प्लॉट पर कार्यवाही कर रिपोर्ट लगा दी है
लेकिन दर्ज़नो की संख्या में बने हुए निर्माणों पर कार्यवाही होना अभी शेष है।


Post a Comment