लोकतंत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन।
फर्रुखाबाद ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के नगला दाऊद सरैया निवासी हाजी सज्जाद खान उम्र 92 वर्ष मे 15-5-21 को निधन हो गया स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर गांव में शोक की लहर फैल गई यह लोकतंत्र स्वतंत्रता सेनानी तथा भूतपूर्व प्रधान भी रहे हैं।
वर्ष 1970 में जब आपातकाल लगा था तो उस समय उन्होंने पूरा आपातकाल का समय जेल में ही काटा था। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल महेश्वर सिंह को फूल मालाओं के साथ लोकतंत्र सेनानी के घर भेजा।
जैसे ही निधन की खबर मालूम हुई तो दूर दराज के लोग शव यात्रा में शामिल होने के लिए आ गए मौके पर एसडीएम सदर अनिल कुमार तथा तहसीलदार राजू कुमार मौके पर पहुंचे।
तथा कमालगंज थाना अध्यक्ष अजय नारायण ने सलामी देकर 2 मिनट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा को शांति की दुआ मांगी प्रशासन की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
यह इंदिरा गांधी के समय आपातकालीन में जेल भी गए थे इनकी पांच बेटियां हैं यह समाज सेवा में जज्बा रखते थे तथा इनका प्रमुख लकड़ी खेलने के दांव पेंच अच्छे थे
तथा गांव के लोगों को यह शिक्षा भी देते थे यह लकड़ी में गुरु कहे जाते थे उनके देहांत से गांव में सन्नाटा छाया हुआ है जबकि मोहर्रम के समय अखाड़े में इनका सम्मान सबसे अधिक होता था और यह गुरु माने जाते थे


रिपोर्ट : मनोज कुमार
Post a Comment