लॉकडाउन के बाद सक्रिय हुए गुटखा माफिया। योगी सरकार के आदेश को अनुपालन कराने में फेल हुई थाना हरवंश मोहाल पुलिस।

लॉकडाउन के बाद सक्रिय हुए गुटखा माफिया।


योगी सरकार के आदेश को अनुपालन कराने में फेल हुई थाना हरवंश मोहाल पुलिस।

✍️✍️

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार 


कानपुर :- उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री एक ओर जहां कॉरोना महामारी से निपटने के लिए अनावश्यक वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगा रखी है लेकिन इस कॉरोना महामारी के दौर में  हरवंश मोहाल क्षेत्र के अंतर्गत  तिलियाना मोहल्ले में  यह आदेश लागू नही होता है क्यों की इस थाना क्षेत्र के भीतर कई गुटखा माफिया लॉक डाउन का इंतज़ार करते है

 और लॉक डाउन की अवधि में इनका व्यापार चरम पर चलता है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आवश्यक कार्य हेतु जाने वाले व्यक्तियों को तो रोक कर तमाम सवाल जवाब किये जाते है लेकिन ऐसे गुटखा माफिया पर प्रशासन कोई भी कार्यवाही नही करता है और यही कारण है गुटखा माफिया उच्च दामो में विक्रय करके खूब फल फूल रहे है। 

 सूत्रों की माने तो जब से सरकार ने लॉक डाउन का आदेश दिया है तब से थाना हरवंश मोहाल के तिलियाना क्षेत्र मे बने SNK पान मसाला के  गोदाम पर गुटखा ब्लैक करने का व्यापर निरंतर चालू है और वर्तमान में सरकार ने केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए एक समय निर्धारित करके दुूकान खोलने का आदेश दिया है। 



 जहा ग्राहकों को आवश्यक वस्तुओं को खरीदते समय प्रशासन की लाठियों का भी सामना करना पड़ता है लेकिन  सोचने वाली बात यह है कि ऐसे गुटखा माफियाओं पर प्रशासन की नज़र क्यों नही पड़ती है और अगर पड़ती भी है तो कौन सा ऐसा कारण है कि प्रशासन कार्यवाही करने की हिम्मत नही जुटा पाता है। 

आगे की खबर में हम नाम और मकान नम्बर के साथ करेंगे बड़ा खुलासा की कहाँ से संचालित हो रहा है यह पूरा खेल।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js