प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल के कुशल नेतृत्व से पकडे गये चोर ।


प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल के कुशल नेतृत्व से पकडे गये चोर ।




 कानपुर
:- अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे  पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा जारी आदेश में ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाये जाने को लेकर और अपराधियों को धरपकड़ अभियान के तहत आज प्रभारी निरीक्षक जीआरपी के कुशल नेतृत्व से यात्रियों के साथ लूटपाट करने वालो को गिरोह का गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।धरपकड़ करने वाली टीम ने बताया कि हैरिसगंज लाइन की तरफ आउटर में मध्य रात्रि गस्त के दौरान अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ में मालूम चला कि यह लोग ट्रेनों में टिकट लेकर यात्रा करते थे लेकिन इनका मकसद अपनी मंज़िल पर पहुंचना नही बल्कि मध्य रात्रि के दौरान ट्रेनों से मोबाइल  लैपटॉप और महिलाओं के जेवर इनके निशाने पर रहते थे जैसे ही इनका मकसद पूरा हो जाता था यह अगले ही स्टेशन में उतर कर फरार हो जाते थे और अपना हिस्सा आपस में बाट लेते थे ।पकडे गये चोरों से पास लगभग दस लाख रूपये के उपकरण और रूपये बरामद हुआ है जिसमें लैपटॉप  मोबाइल और जेवरात भी है सूत्रों की माने तो कानपुर सेंट्रल स्टेशन में आज कल कुछ कथित लोगो के संरक्षण में ऐसे कई गिरोह संचालित हो रहे जिसमें कुछ महिलाए भी शामिल है जो भीख मांगने की आड़ में लोगो का सामान गायब कर देती और अब देखना होगा कि इन लोगो पर रेलवे प्रशासन कब कार्यवाही करता है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js