सांस्कृतिक गृह निर्माण सहकारी समिति की जाँच में ग्रहण लगाता हुआ जिला सहकारी अधिकारी(आवास)

सांस्कृतिक गृह निर्माण सहकारी समिति की जाँच में ग्रहण लगाता हुआ जिला सहकारी अधिकारी(आवास)


अपर आवास आयुक्त / अपर निबंधक  ने चेतावनी  देते हुए जारी किया पत्र ।

✍️✍️

Today crime news 

कानपुर:- शहर की चर्चित आवास समिति सांस्कृतिक गृह निर्माण सहकारी समिति में पांच वर्षों से चल रही जाँच में कानपुर में तैनात जिला सहकारी अधिकारी (आवास ) ग्रहण लगाता हुआ नज़र आ रहा है। 

आपको बताना चाहते है कि बिनगवां में स्थित इस आवास समिति में पूर्व सरकार में सुनियोजित साजिश के तहत एक सक्रिय भूमाफिया से इशारे पर समिति सचिव भगवान दास दीक्षित और समिति की प्रबंध कमेटी ने अपने मूल आवंटियों के हक़ को दमन कर समिति की भूमि बेहद सस्ते दामो में विक्रय कर करोडों रुपये की वित्तीय अनिमित्ताये करी है  जिसमें काफी वर्षो से जाँच प्रचलित है। 

 लेकिन विभागीय अधिकारी समिति सचिव  का भरपूर सहयोग करते हुए समयावधि में जाँच पूरी नही करते है इस कारण समिति में उत्तर प्रदेश सहकारी अधिनियम 1965 की धारा 66 के अंतर्गत चल रही जाँच में विलंभ होने पर  अपर आवास आयुक्त / अपर निबंधक सहकारिता अनुभाग ने कानपुर जिला में तैनात सहकारी अधिकारी आवास को चेतावनी देते हुए पंद्रह  दिन में जाँच पूरी करने का आदेश जारी किया है। 

सूत्रों की माने तो इस आवास समिति  में जहाँ एक तरफ अधिकारी निष्पक्ष  जाँच होने का भरोसा दिलाते है वही दूसरी तरफ समिति की भूमि पर भूमाफिया और पूर्व पदाधिकारी द्वारा कराये जा रहे कब्ज़ो पर कोई भी कार्यवाही नही करी जाती है। 

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js