लॉक डाउन में भी सक्रिय है सेंट्रल स्टेशन में अवैध वेंडरों का गिरोह जमकर बेच रहे है पान मसाला
किसने दिया कानपुर सेंट्रल प्लेटफार्म पर दौड़ - दौड़ कर पान मसाले बेचने का ठेका ?
आए दिन सेंट्रल स्टेशन में अवैध वेंडरो चर्चा का विषय बने रहते है । वैसे तो सेंट्रल के सारे प्लेटफार्म सीसीटीवी कैमरो से लैस है लेकिन स्टेशन के अधिकारियों की आँखे अवैध वेंडरो को देख नही पाती है
सेंट्रल के अन्दर जाने से पहले गेट पर तैनात टीटी लोगो की टिकट चेक कर इस कॉरोना काल में प्रवेश देते है लेकिन अवैध वेंडरो के लिए यह नियम लागू नही होता
सेंट्रल की पुलिस प्रशासन व अधिकारियो की कार्य शैली इस वजह से संदेह के घेरे में है कि जब पूरा स्टेशन कैमरो के लैस है और और टीटी गेट पर तैनात रहते है तो यह अवैध वेंडर प्रवेश कहा से कर जाते है और इनपर कार्यवाही कब होंगी।
अवैध वेंडर अवैध पान मसाला और अन्य चीजो को दुगने तिगने दामो पर बेचते है। सूत्रो की माने इन वेंडरो के साथ अवेध रूप से भीख मागने वाली महिलाए भी सेंट्रल पर सक्रिय है जो की भीख मांगते मांगते यात्रियो का समान व जेब साफ कर देती है।
कुछ कथित लोगो के संरक्षण गैंग का सरदार की पैसे की पॉवर इतनी हो गयी है की सेंट्रल मे लगे cctv कैमरे और रेलवे प्रशासन की आँख बंद हो जाती है।
आगे की खबर मे हम आपको कुछ कथित लोगो के साथ उन अवैध वेंडरो के फोटो उजागर कर सरदारों के नाम का करेंगे खुलासा।



Post a Comment