25 अप्रैल से लगातार कोरोना महामारी पर काम कर रही सर्वे संतु निरामयः टीम पिछले कुछ दिनों से मिशन वैक्सीनेशन शुक्लागंज में चला रही है।
इस वैक्सीनेशन में अब तक हजारों से अधिक का रजिस्ट्रेशन एवं 500 के आसपास लोगों को वैक्सीन लगवाने का कार्य हुआ है।
यह कार्य नगर पालिका गंगाघाट की अध्यक्षा एवं सभासदों के सहयोग से चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में लगातार लोगों के लिए के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं । आज इस कैम्प का स्पेशल आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसपास के सभी छूटे लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
यह कैंप दुर्गा मंदिर एवं पोनी रोड मोड़ के साथ ही कमल ज्वेलर्स के बाहर लगाया जाएगा। टीम के संस्थापक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य यह है कि शुक्लागंज कोई भी ऐसा व्यक्ति ना रह जाए
जिसकी उम्र 18 साल से अधिक हो और वैक्सीन ना लगे इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे हैं ।
इसी को देखते हुए इस कैंप का रविवार स्पेशल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सोमवार से पुनः यह कार्यक्रम वार्डों में संचालित होता रहेगा इस मौके पर अभिषेक वंदे मातरम आकाश देवी मौर्य दीपांकर रोहन श्रेयांश केशव अनुराग आदि मौजूद रहे।


Post a Comment