थाना चकेरी जाजमऊ एक टेनरी और पनकी इंडिस्ट्रयल एरिया मे भीषण आग।
कानपुर-: बुधवार सुबह दो जगह भीषण आग लगने से आस पास बनी लोगो मे दहशत...
पनकी इंडिस्ट्रयल एरिया मे नमकीन फैक्ट्री मे आग जाजमऊ टेनरी मे आग दो तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
चकेरी की टेनरी में दोबारा आग।
चकेरी के जाजमऊ निवासी एहसान की डेढ़ सौ फीट रोड पर एएस इंटरनेशनल के नाम से टेनरी है। बुधवार की सुबह करीब दस बजे टेनरी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चमड़े की छीलन और बुरादा तेजी से जलने पर टेनरी का एक हिस्सा आग की जद में आ गया। तेज लपेटें और दमघोटू धुआ निकलता देखकर कर्मचारियों में दहशत फैल गई। आनन-फानन कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम और टेनरी मालिक को मामले की जानकारी दी।
जाजमऊ चौकी पुलिस के साथ फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चमड़े की छीलन से काला धुंआ निकल रहा था, जिससे दमकल जवानों के अलावा स्थानीय लोगों को भी सांस लेने में परेशानी होती रही। नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है।चकेरी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि इसी टेनरी में बीते सितंबर माह में भी आग लगी थी।
पनकी की नमकीन फैक्ट्री में आग से लाखों का माल जला।
कराची खाना के वृंदावन भवन में रहने वाले अविनाश चंद गुप्ता की पनकी साइट दो में अशोक नमकीन के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री के सुपरवाइजर जवाहर नगर निवासी राम बहादुर यादव ने बताया कि बुधवार की भोर पहर फैक्ट्री के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। तेज लपटों की चपेट में आने से प्लास्टिक रोल जलने लगे। देखते ही देखते विकराल हुई आग फैक्ट्री के बड़े हिस्से में फैल गई। फैक्ट्री से आग की ऊंची ऊंची लपटें उठती देख आसपास चल रही फैक्ट्रियों के कर्मचारी भी बाहर आ गए। कुछ फैक्ट्री मालिकों ने ज्वलनशील सामग्री को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर रखवाया।
केमिकल फैक्ट्री के प्रबंधन की सूचना पर पहुंचे सुपरवाइजर राम बहादुर ने घटना की जानकारी फैक्ट्री मालिक व दमकल को दी। मौके पर फजलगंज, लाटूश रोड, अर्मापुर, समेत आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। इससे पहले गोदाम में रखा माल जल चुका था। फैक्ट्री सुपरवाइजर राम बहादुर यादव ने बताया कि आग के चलते फैक्ट्री में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग से पैकिंग मैटेरियल हॉल व प्रिंटिंग हॉल पूरी तरह जल गया है। घटना के समय फैक्ट्री में काम नहीं हो रहा था।


Post a Comment