एक तरफा प्यार मे जहर देकर की हत्या दो लोग गिरफ्तार...
उन्नाव-: असोहा क्षेत्र मे दो किशोरियो की संदिग्ध परिस्थियो मे हुई मौत यूपी पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया एक तरफा प्यार मे वारदात की गई है घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है एक राम विनय जबकि दूसरा नाबालिक है।
आइजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह के अनुसार पड़ोसी गांव का युवक विनय तीनों किशोरियों में से एक से प्रेम करता था। उसने मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन किशोरी ने मना कर दिया था। इसके बाद बुधवार को विनय ने किशोरी को मिलने बुलाया। वह चिप्स और पानी लेकर अपने एक दोस्त के साथ खेत में पहुंचा। किशोरियां भी चिप्स लेकर पहुंची थींं। पहले सबने मिलकर नमकीन और चिप्स खाया। उसके बाद विनय द्वारा लाया गया पानी पीया। पानी में जहर मिलाया गया था। युवक वह पानी सिर्फ एक किशोरी को पिलाना चाहता था जिससे वह प्रेम करता था, लेकिन तीनों किशोरियों ने जबरन वह पानी पी लिया। इससे दो किशोरियों की मौत हो गई और दूसरी अचेत हो गई। पुलिस ने विनय समेत दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपित नाबालिग है।
उन्नाव जिले के असोहा थाने क्षेत्र एक गांव में बुधवार की रात तीन किशोरियां गांव के बाहर एक सरसाें के खेत में अचेत अवस्था में पड़ी मिली थीं। इनमें से दो किशोरियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि तीसरी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मृतक किशोरियों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित कर लिया गया था। आइजी लखनऊ के मुताबिक दोनों की एक ही प्रकार का जहर खाने से मौत हुई। जांच में सामने आया है कि तीनों लड़िकयों ने गांव की ही एक दुकान से कुछ चिप्स के पैकेट खरीदे थे। शव बरामदगी स्थल से 25 मीटर दूर चिप्स के खाली पैकेट के साथ-साथ नटखट कुरकुरे के दो पैकेट व नमकीन का एक पैकेट मिला है। वहीं पर पान की ताजा पीक और एक सिगरेट भी मिली है। सबसे खास बात इससे कुछ दूरी पर ही पुलिस को एक कीटनाशक का खाली पड़ा नया रैपर भी बरामद हुआ है।


Post a Comment