आरोपित पर गिरफ्तारी वारंट तामील न कराना बाबूपुरवा थाना प्रभारी को पड़ा भारी।...

 आरोपित पर गिरफ्तारी वारंट तामील न कराना बाबूपुरवा थाना प्रभारी को पड़ा भारी।...


चोरी का माल बरामदगी से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने 16 जनवरी 2021 को आरोपित मो. समीर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बाबूपुरवा पुलिस ने न तो उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और न ही वारंट तामील कर इसकी रिपोर्ट कोर्ट को दी। सोमवार को इस मामले में सुनवाई थी। आरोपित के पेश न होने पर न्यायालय ने कहा कि आदेश का पालन करने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। यह भारतीय पुलिस अधिनियम की धारा-23 के तहत अपराध है।


अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश रोहित सिंह के आदेश के बाद उनके खिलाफ मुकदमा (प्रकीर्ण वाद) दर्ज कर लिया गया है।

न्यायालय ने थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। 16 फरवरी तक व्यक्तिगत रूप से पेश होकर पक्ष रखने के साथ ही न्यायालय ने आरोपित को भी अग्रिम तिथि तक पेश करने के आदेश दिए। सहायक शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। आदेश की प्रति डीआइजी को भी भेजी गई है।


0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js