चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगो के हौसले बुलन्द
दबंगो की दबंगई सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।
घात लगाए लगभग एक दर्जन से अधिक दबंगो ने युवक पर रंजिशन किया जानलेवा हमला।
पीड़ित -: राजा ने आरोप लगाया कि दबंगो ने लोहे की रॉड, धारदार हथियार व कट्टे की बट से किया जानलेवा हमला।
मामला चकेरी थाना क्षेत्र लालबंग्ला चौकी इलाके कर काज़ी खेड़ा का है।।
जहां एक दर्जन से अधिक युवकों ने घात लगा कर रंजिशन पीड़ित राजा पर ईंटो, लोहे की रॉड, कट्टे की बट व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर मरनाशन्न कर दिया,, और सोने की चैन भी लूट ली,,,
युवक हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई...
पीड़ित युवक ने बाबू , मुकेश, घिसलू, छोटू, देबू, अरुण व पिंटू पांडे के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। लेकिन लालबंग्ला चौकी इंचार्ज ने पिंटू पांडे का मुकदमे में नाम ही गायब करते हुए धाराओं में खेल कर दिया।।। जबकि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दबंगो ने पीड़ित राजा को जान से मारने में कोई कसर तक नही छोड़ी।। पीड़ित राजा का आरोप है कि पहले भी कई बार उक्त दबंगो मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर चुके है।।
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या चकेरी इंस्पेक्टर दबंगो पर उचित कार्यवाही करते है या नही।।


Post a Comment