घर वाली बाहर वाली के चक्कर मे फ़सा जेई, थाने मे घंटो चला ड्रामा..

घर वाली बाहर वाली के चक्कर मे फ़सा जेई, थाने  मे घंटो चला ड्रामा..


बांदा जिला..

बाहर वाली के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके कार से भागने का पति ने किया प्रयास पर बुला लिया पुलिस तीनों को चौकी ले गई। दोनो पक्षों की कहासुनी को लेकर काफी देर तक ड्रामा हंगामा मचता रहा। आरोपित जेई ने पत्नी को साथ रखने से किया मना। कहा स्वेच्छा से वह तलाक ले सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


शहर के एक मोहल्ला निवासी एक निर्माण विभाग के जेई व उसकी पत्नी के बीच प्रेमिका को लेकर करीब सात माह से विवाद चल रहा है। जेई पत्नी को साथ रखने से मना कर रहा है।


मंगलवार देरशाम पत्नी व उसके भाई को सूचना मिली कि जेई अपनी प्रेमिका के साथ अतर्रा रोड स्थित एक ढाबे में है। इससे दोनों भाई-बहन असलियत जानने के लिए पहुंचे। जब तक वह ढाबे में पहुंचे जेई एक लड़की को कार में लेकर शहर के पुराने आरटीओ आफिस के पास डोसा खाने आ गया। पीछे से भाई के साथ आई पत्नी ने पति को पकडऩे का प्रयास किया तो वह कार स्टार्ट कर भागने लगा। इसमें पत्नी गिरकर घायल होने से बाल-बाल बची। भाई के फोन करने पर पुलिस आरोपित जेई व उसके साथ मौजूद लड़की को सिविल लाइन चौकी ले गई। वहां दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। पुलिस के समझाने पर जेई ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। जबकि पत्नी ने आरोप लगाया कि वह रात-रात भर दूसरी लड़कियों से फोन पर बात करते हैं। मना करने पर मारपीट कर तलाक लेने को कहते हैं, उसे न्याय चाहिए। सिविल लाइन चौकी प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि पत्नी की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। इससे कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


लॉक डाउन में भी मामला पहुंचा था चौकी

 दूसरी लड़कियों से बात करने से मना करने को लेकर जेई व उसकी पत्नी के बीच लॉक डाउन में भी विवाद हुआ था। जेई के पीटने पर पत्नी ने चौकी में मामले की शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने आरोपित जेई को डांट कर समझाते हुए सुधरने की हिदायत दी थी। पत्नी के मायके पक्ष का आरोप है कि तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। एक बच्चा भी है। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।


अतर्रा की है साथ घूमने वाली लड़की


 जेई के साथ कार में मिली लड़की के बारे में पुलिस ने बताया कि उसने अपने को अतर्रा निवासी बताया है। वह यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। चौकी में उसका कहना था कि जेई की पत्नी इस तरह का आरोप लगाकर उसका करियर खराब करना चाहती है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js