कानपुर शहर मे मेट्रो रूट का निरीक्षण
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे पहुचे उत्तर प्रदेश रेल कॉरपोरेश के प्रबन्धक कुमार केशव किया निरीक्षण।
रिपोर्ट-:
टुडे क्राइम न्यूज़
अश्वनी कुमार
(Ap)
उन्होंने बताया कि जमीन से जुड़ा कोई विवाद अब नहीं बचा है। काम समय से पहले ही खत्म होगा। मेट्रो प्रबंध निदेशक सुबह अधिकारियों के साथ पहले रूट का निरीक्षण करने निकले। मोतीझील स्टेशन में उन्हें पूरी तरह तैयार होने के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
कल्याणपुर स्टेशन पहुचते समय रास्ते मे अधिकारियों को दिए निर्देश।
इस बीच उन्होंने पूरे रूट का निरीक्षण किया। जहां भी उन्हें कोई कमी मिली उन्होंने रास्ते में ही अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समय से पहले ही कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। कानपुर में मेट्रो का 30 नवंबर 2021 को चलाना है।
इस दौरान उनका पूरा फोकस प्राथमिक कॉरिडोर का कार्य और तेज करने पर रहा। इसके साथ अंडर ग्राउन्ड और मेट्रो स्टेशन स्वदेशी मिल से नौबस्ता के बीच बनने वाले एलिवेटेड रूट पर नजर रही।


Post a Comment