उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन मंजिला दो इमारत ढली राहत- कार्य जारी कई के दबे होने की आशंका

 उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन मंजिला दो इमारत ढली राहत- कार्य जारी कई के दबे होने की आशंका



✍️✍️✍️ 

अनवरगंज थानाक्षेत्र के कुली बाजार, लोहा मंडी में सोमवार की रात 9 बजे तीन मंजिला दो मकान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा पड़ोस में निर्माणाधीन इमारत की गहरी बेसमेंट की खोदाई की वजह से हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अब तक चार घायलों को मलबे से निकाला गया है। अभी अन्य के मलबे में दबे होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मलबे से निकले राकेश की हालत नाजुक है। वह अमित जैन की दुकान में ही काम करता है। पुलिस व फायर ब्रिगेड का दस्ता लगा हुआ है। मलबा हटाने के लिए विशेषज्ञ टीमों को बुलाया गया है। इन दोनों मकानों में 10 से 12 परिवार रहते हैं। पारिवारिक सदस्यों की संख्या 60 से अधिक बताई जा रही है, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हादसे के समय कितने लोग बिल्डिंग के अंदर थे।

स्वरूप नगर निवासी अमित जैन का लोहा मंडी में पुस्तैनी मकान था। उन्होंने इस पुस्तैनी मकान को तुड़वाकर इस पर बहुमंजिला इमारत के लिए नक्शा केडीए से पास कराया था। उन्होंने निर्माण के लिए 40 फिट गहरी बेसमेंट की खोदाई कराई थी। अमित जैन के प्लाट से सटे लोहा कारोबारी अजीत जैन के  इनमें पुराने किराएदार रह रहे थे। सोमवार की रात प्लाट की ओर वाले तीन-तीन मंजिला दोनों मकानों के पिछले हिस्से भर भराकर गिर गए। यहां जोरदार आवाज के साथ हादसा हुआ। लोग घरों से बाहर निकले तो नजारा देख उनकी सासे थम सी गई।पैरों तले जमीन खिसक सी गई। मकानों ढहने की सूचना पुलिस को दी गई। अभी तक चार घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले को लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनवर गंज, कानपुर में एक भवन गिरने से उसमे लोगों के दबे होने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव राहत कार्य संचालित कराएं। इसके साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर के अनवर गंज क्षेत्र में एक भवन गिरने से उसमे लोगों के दबे होने की घटना का संज्ञान लेते हुए। अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि इस हादसे में घायल लोगों के उपचार की व्यवस्था की जाए।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js