गोविंद नगर बाजार में देर रात व्यापारी पुत्र को मास्क न लगाए पुलिस कर्मियो का विडियो बनाना पड़ा भारी

गोविंद नगर बाजार में देर रात व्यापारी पुत्र को मास्क न लगाए पुलिस कर्मियो का विडियो बनाना पड़ा भारी



✍️✍️

गोविंद नगर बी ब्लॉक निवासी गोविंद नगर व्यापार संगठन के कॉर्डिनेटर इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार आयुष के पिता विवेक सक्सेना ने बताया कि शनिवार रात 9.30 उनका बेटा आयुष घर के पास में सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गोविंद नगर थाने के सिपाही कुलदीप ने उसका मास्क न लगाने पर चालान काट दिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने मास्क नहीं लगाया था। इस पर आयुष अपने फोन से वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि वीडियो बनाने से नाराज पुलिस कर्मी उसे पीटते हुए थाने ले गये। व्यापारियों को जानकारी हुई तो थाने पहुंचे और किसी तरह आयुष को छुड़ाकर घर ले गए।

✍️✍️

सुबह व्यापार मंडल के पदाधिकरियो को जानकारी मिलने पर गोविन्द नगर थाने  घेराव कर किया नारेबाजी नारेबाजी कर गोविन्द नगर थाने की पुलिस पर कार्यवाही की मांग की गोविन्द नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को निलंबन किया जाए।

मौके पर मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष शम्मी मल्होत्रा, बलदेव मल्होत्रा,सुनील दीक्षित, और अंकुर खन्ना सागर कपूर नवनीत सिंह, सुरेंद्र टंडन आदि लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js