25 साल का इंतजार खत्म, कानपुर को मिली दिल्ली के लिए नई नियमित ट्रेन, कानपुर मेल को रेलमंत्री व सांसद ने दिखाई हरी झंडी

25 साल का इंतजार खत्म, कानपुर को मिली दिल्ली के लिए नई नियमित ट्रेन, कानपुर मेल को रेलमंत्री व सांसद ने दिखाई हरी झंडी

रात में कानपुर से चलेगी ट्रेन, सुबह दिल्ली पहुंचेंगे यात्री, नौकरीपेशा, कारोबारियों और विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। कानपुर से दिल्ली के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सोमवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। करीब 25 वर्षों के लंबे प्रयासों के बाद कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई नियमित ट्रेन कानपुर मेल का शुभारंभ हो गया। सोमवार दोपहर 3:30 बजे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

उद्घाटन समारोह में सांसद रमेश अवस्थी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पाण्डेय, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता सुरेश अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल, सीपीआरओ शिवम शर्मा समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


नई ट्रेन के संचालन से कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि ट्रेन रात में कानपुर से रवाना होकर सुबह दिल्ली पहुंचाएगी। इससे नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों, विद्यार्थियों और दिल्ली में कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब दिल्ली पहुंचने के लिए यात्रियों को दिन का अधिकांश समय सफर में नहीं बिताना पड़ेगा। रात की यात्रा कर सुबह अपने गंतव्य पर पहुंचने का विकल्प उपलब्ध होगा।

रात 8:40 बजे कानपुर से चलेगी, सुबह 4:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी

रेलवे के प्रस्तावित समय के अनुसार, गाड़ी संख्या 14153 कानपुर मेल कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का प्रतिदिन संचालन प्रस्तावित है। हालांकि, नियमित संचालन को लेकर रेलवे की अंतिम अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है।

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगा नया विकल्प

कानपुर से दिल्ली के बीच बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों का आवागमन रहता है। ऐसे में नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने का अवसर मिलेगा। रात में सफर कर सुबह दिल्ली पहुंचने की सुविधा से समय की बचत होगी और दिनभर के कामकाज के लिए अतिरिक्त समय भी मिल सकेगा। करीब ढाई दशक से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद कानपुर के रेल यात्रियों को इस नई ट्रेन से बड़ी उम्मीदें हैं।

👇🏻👇🏻

सज-धज कर पहुंची ट्रेन

कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित उद्घाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 04195 के संचालन को लेकर सोमवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रैक की तैयारियां पूरी की गई। ट्रेन में 17 कोच के 34 एलएचबी कोच लगाए गए। ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दोपहर 12:30 बजे प्लेस किया गया। पहर 12:35 बजे डब्ल्यूएपी-7 इलेक्ट्रिक इंजन (37100) जोड़ा गया। इसके बाद 12:50 बजे प्रेशर तैयार किया गया और दोपहर एक बजे एचओजी कनेक्शन किया गया। ट्रेन की ब्रेक कंटीन्यूटी जांच दोपहर 2:20 बजे पूरी हुई। जांच में ब्रेक पावर का प्रतिशत 100 फीसदी पाया गया। इसके बाद 2: 30 बजे बीपीसी (ब्रेक पावर सर्टिफिकेट) जारी कर ट्रेन को संचालन के लिए तैयार घोषित किया गया।न के संचालन की जिम्मेदारी लोको पायलट प्रवेश कुमार, सहायक लोको पायलट अम्बूश कुशवाहा और मुख्य लोको निरीक्षक एसपी वर्मा की टीम को सौंपी गई। सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी तैयारियों की निगरानी में टीआई/सेफ्टी कमल सिंह मीणा तथा टीएम वीपी शिवहरे भी मौजूद रहे।

👇🏻👇🏻

22 आधुनिक एलएचबी कोच से होगी लैस

कानपुर मेल में कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में जनरल, स्लीपर, तृतीय एसी, द्वितीय एसी और प्रथम एसी श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि नई ट्रेन के संचालन से कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने मंधना रेल ट्रैक के भी जल्द चालू होने की उम्मीद जताई।

👇🏻👇🏻

डटे रहे प्रयागराज के अफसर

उद्घाटन समारोह को देखते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। तो वहीं प्रयागराज मंडल के अफसर भी सुबह ही पहुंच गये थे। पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि सारी व्यवस्था अफसरों की देखरेख में की गयी। कार्यक्रम सफल रहा। जीएम नरेशपाल सिंह, डीआरएम रजनीश अग्रवाल, सीपीआरओ शिवम शर्मा समेत कई अफसर मौजूद रहे। वहीं कानपुर सेंट्रल के उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल,आरपीएफ प्रभारी एस एन पाटीदार, जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह समेत उनकी टीम चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही। मुसाफिरों को कोई दिक्कत नहीं हो टीमों ने यात्रियों को ट्रेन तक पहुंचाया। 

👇🏻👇🏻

सेल्फी लेने की मची होड़

कानपुर मेल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नई ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर बडी संख्या में दर्शक और रेल यात्री पहुंचे। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आते ही लोगों ने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कानपुर मेल के कोच के साथ सेल्फी लेकर इस यादगार पल को अपने कैमरे में कैद किया। लोगों में नई ट्रेन को लेकर उत्सुकता और खुशी साफ नजर आई।

👇🏻👇🏻

दिल्ली का सफर होगा आसान

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर से दिल्ली के बीच नई ह्यकानपुर मेला का संचालन शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। करीब 25 वर्षों से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से कानपुर के नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रात में कानपुर से रवाना होकर सुबह दिल्ली पहुंचने से यात्रियों का कीमती समय बचेगा। इस सौगात के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय का आभार जताया। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि मंधना रेल ट्रैक को भी जल्द चालू कराने की दिशा कदम सकारात्मक जाएंगे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js