वाल्मीकि जयंती व महासम्मेलन के लिए जनजागरण रथ रवाना, बस्ती-बस्ती पहुंचकर देंगे आमंत्रण

वाल्मीकि जयंती व महासम्मेलन के लिए जनजागरण रथ रवाना, बस्ती-बस्ती पहुंचकर देंगे आमंत्रण


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती और वाल्मीकि महासम्मेलन को लेकर कानपुर महानगर में जनजागरण अभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में केंद्रीय कार्यालय से जनजागरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहर की विभिन्न बस्तियों और क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण देगा। अभियान का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट कर महर्षि वाल्मीकि के विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा महासम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जनजागरण रथ के माध्यम से वाल्मीकि समाज की बस्तियों में घर-घर संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से 25 अक्टूबर को आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं वाल्मीकि महासम्मेलन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

केंद्रीय कार्यालय से रवाना हुआ जनजागरण रथ झकरकटी, राखी मंडी, जूही, परमपुरवा, किदवई नगर, बाबूपुरवा, गीतानगर, श्यामनगर, रामादेवी, बुरा, गुजैनी, लाल बंगला, लक्ष्मीपुरवा, रायपुरवा और काकादेव समेत महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बस्तियों में जनसंपर्क कर लोगों को आयोजन का आमंत्रण दिया और सामूहिक सहभागिता का संदेश पहुंचाया।

इस अभियान में रविशंकर हवेलकर, योगेश प्रताप, रंजीत कुमार वाल्मीकि, अश्वनी पासवान, राकेश सिद्धार्थ एडवोकेट, कृष्ण कुमार लोधी, बृजेश कुमार, ज्ञान शंकर हवेलकर, आजम पहलवान, देवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष, आगमन खरे, सुरेश चंद्र, राजकुमार, सोहेल आलम और संदीप पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js