वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचेंगे सीएम योगी, 412 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचेंगे सीएम योगी, 412 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन, वाल्मीकि आश्रम में दर्शन-पूजन के बाद नानाराव पार्क में जनसभा को करेंगे संबोधित

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कानपुर के बिठूर पहुंचेंगे। यहां वह वाल्मीकि आश्रम में दर्शन-पूजन करने के बाद नानाराव पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 412 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से बिठूर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे वाल्मीकि आश्रम जाएंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद नानाराव पार्क स्थित जनसभा स्थल पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और वाहनों की पार्किंग के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

48 परियोजनाओं से विकास कार्यों को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विकास परियोजनाओं को प्रमुखता दी जाएगी। बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी 48 परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने की योजना है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 412 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।

बिठूर में यातायात व्यवस्था बदली, भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बिठूर और आसपास के मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, रविवार रात 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात में बदलाव प्रभावी रहेगा। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा, जबकि जनसभा में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिठूर की ओर रवाना होने से पहले निर्धारित मार्गों और डायवर्जन की जानकारी अवश्य कर लें। वाहन चालकों से तय मार्गों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने को कहा गया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति से बचा जा सके।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js