गोविंदपुरी स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, बिहार ले जाई जा रही एक लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

गोविंदपुरी स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, बिहार ले जाई जा रही एक लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन पिट्ठू बैगों में छिपाकर ले जाई जा रही 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शराब को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की फिराक में था।

यह कार्रवाई ऑपरेशन सतर्क, के तहत 29 अगस्त 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई। आरपीएफ पोस्ट जीएमसी और जीआरपी गोविंदपुरी की संयुक्त टीम गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध यात्रियों और सामान की जांच कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 के हावड़ा एंड की ओर किलोमीटर संख्या 1020/29A के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली तो उसके पास मौजूद तीन पिट्ठू बैगों से शराब की बोतलें बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपी की पहचान पांडव कुमार पुत्र इंद्रदेव यादव, निवासी सितुवाहा, वार्ड नंबर-1, थाना सलखुआ, जनपद सहरसा, बिहार के रूप में हुई। बरामद शराब में 25 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की और 11 बोतल सिग्नेचर रेयर एजेड व्हिस्की शामिल हैं। सभी बोतलें 750 एमएल की हैं। कुल बरामद शराब की मात्रा 27 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख आंकी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब को गोविंदपुरी से ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाने की बात बताई है। आरपीएफ और जीआरपी अब शराब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।

मामले में आरोपी के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 306/26, धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था।

 संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट जीएमसी के पोस्ट कमांडर सुशील कुमार वर्मा, उप निरीक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुशवाहा, कांस्टेबल रिंकू, कांस्टेबल दिगंबर सिंह और डिटेक्टिव विंग के कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे। वहीं जीआरपी गोविंदपुरी की ओर से उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js