सेंट्रल स्टेशन के कायाकल्प पर डीआरएम सख्त, समयसीमा में पूरा हो हर काम

सेंट्रल स्टेशन के कायाकल्प पर डीआरएम सख्त, समयसीमा में पूरा हो हर काम 


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और संरक्षा से कोई समझौता न हो और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। डीआरएम ने स्टेशन के प्रवेश-निकास क्षेत्र, यात्री आवागमन, निर्माणाधीन संरचनाओं और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि स्टेशन पुनर्विकास का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निर्माण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्टेशन के खानपान स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित दरों पर बिक्री की जानकारी लेते हुए स्टॉल संचालकों को मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम ने मेमू कार शेड और ओल्ड वॉशिंग लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने कोचों के रखरखाव और परिचालन व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया। निरीक्षण के अंतिम चरण में पनकी धाम स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन मास्टर कक्ष समेत परिचालन और संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर आकांशु गोविल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अभिषेक तोमर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js