6 मार्च को होगी नगर निगम सदन की बैठक, एक राष्ट्र एक चुनाव पर होगी चर्चा

6 मार्च को होगी नगर निगम सदन की बैठक, एक राष्ट्र एक चुनाव पर होगी चर्चा 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम ने खास एजेंडा को लेकर सदन की बैठक रखी है, सदन में चर्चा 6 मार्च को होगी। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर होगी विशेष चर्चा महापौर ने बताया कि 6 मार्च को सदन में इसका मुख्य उद्देश्य सदन के जरिए सभी सदस्यों का समर्थन पाना है। एक राष्ट्र एक चुनाव होने के बाद लोकसभा और सभी राज्य विधान सभाओं के चुनाव एक समय पर कराए जाएंगे। इससे समय संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सकेगी। इसके साथ ही देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। 6 मार्च को शाम 4 बजे नगर निगम में विशेष सदन बुलाया गया है। नगर निगम के इतिहास में इस तहर का सदन पहली बार आयोजित हो रहा है। जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव से जुड़े 4 महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदस्यों के साथ चर्चा होगी। अन्य विषयों पर अनुमति के बाद ही होगी चर्चा जिसमें प्रशासनिक और आर्थिक दक्षता, विकास कार्यों में निरंतरता, राजनीतिक स्थिरता और मतदाताओं की जागरूकता और भागीदारी पर पार्षदों के साथ चर्चा की जाएगी। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने बताया कि इसके साथ ही किसी अन्य विषय में सदन की अनुमति के बाद ही चर्चा होगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js