नगर निगम की सदन में विधायक चोर के लगे नारे
महापौर ने सपा विधायक नसीम सोलंकी को सदन में दिलाई पदेन सदस्य की शपथ
(Today crime news)
उत्तर प्रदेश कानपुर। मंगलवार को नगर निगम सदन बैठक शुरू हुई बैठक में सीसामऊ विधान सभा विधायक नसीम सोलंकी शामिल होने पहुंची महापौर प्रमिला पाण्डेय ने नसीम सोलंकी को सदन में पदेन की सदस्य की शपथ दिलाई नसीम सोलंकी ने महापौर से कहा बुआ जी शहर का ख्याल रखिए नालों के ऊपर से हटाए गए लोगों को आवास दिया जाए। इस पर जवाब देते हुए महापौर प्रमिला पाण्डेय बोली पूरा शहर मेरा परिवार है, मै बजरंगबली नहीं हु जो सीना चीर के दिखा दु। शहर का ख्याल रख रही हु। किसी के मन में क्या है मै नहीं जानती हु। बात रही आवास की मै जांच कराउंगी जो भी पात्र होगा। पीएम योजना से आवास दिया जाएगा। सदन की कार्यवाही शुरू हुई। 20 से 25 मिनट बाद नसीम सोलंकी अपनी बात कह कर वह से चली गई।
कुछ देर बाद भाजपा पार्षद सपा पार्षद में धक्का मुक्की होने लगी। बताते चलें भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेई कहा सुनी हो गई विकास जायसवाल ने सदन में अपनी बात कहते हुए ये बताया कि आर्य नगर विधान सभा में विधायक अमिताभ बाजपेयी नगर निगम के कार्यों को तुड़वा दिया। अब वह विधायक निधि से कार्य करवा रहे हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए सपा पार्टी के पार्षद रजत कौशिक बाजपेई ने इसका विरोध किया। इस पर भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेई ने बहस शुरू हो गई। आर्य नगर विधानसभा विधायक अमिताभ बाजपेयी विधायक चोर है नारे लगने लगे।
Post a Comment