टूटी नालियां जर्जर सड़क, बन रही हादसों का सबक

टूटी नालियां जर्जर सड़क, बन रही हादसों का सबक 

उत्तर प्रदेश कानपुर। महापौर के निर्देश को भी नहीं मानते नगर निगम के अधिकारी वार्ड 86 हितकारी काकादेव में टूटी नालियां सड़को पर गड्ढों ने लोगो का जीना दुश्वार कर दिया है। सड़को पर बड़े बड़े गड्ढों के कारण स्कूटी सवार महिला अपने बच्चे के साथ गिर गई थी। गिरने से चोटिल भी हो गई। आते जाते ई रिक्शा भी कई बार पलट चुके है। बीते माह में महापौर ने स्वयं क्षेत्र में अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। 

मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश भी दिया था। जल्द से जल्द नाली सड़कों और अन्य समस्याओं कार्य हो जाना चाहिए पर एक माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। और समस्या बढ़ गई। जिसको लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे वार्ड 86 की जनता मुख्यालय पहुंचे वार्ड 86 की जनता में जिससे बहुत रोष भी है। शिक़ायत करने आए लोगों ने बताया कि वार्ड में टूटी नालियां सड़को पर बड़े बड़े गड्ढों ने लोगो को परेशान कर रखा है। टूटी नालियां के कारण सड़कों पर गंदा पानी आ रहा है गंदे पानी से ढेरों मच्छर तमाम तरह के कीड़े मकोड़े हो गए घरों में भी गंदा पानी आ रहा है। बीमारियों को भी जैसे डेंगू मलेरिया और अन्य बैक्टीरिया जनित बीमारियों को न्यौता मिल रहा है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js