सुपारी कारोबारी पारस गुप्ता के परिजन दर दर भटक रहें नहीं मिल रहा इंसाफ

पारस हत्याकांड अपडेट

सुपारी कारोबारी पारस गुप्ता के परिजन दर दर भटक रहें नहीं मिल रहा इंसाफ

हत्या का मुकदमा लिखने के बाद भी हरबंश मोहाल पुलिस सुस्त नहीं हो रहीं आरोपी की गिरफ़्तारी

कानपुर पारस हत्याकांड का एफआईआर के एक हफ़्ते बाद भी हरबंश मोहाल पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर नही किया, दर दर भटक रहे परिजन 

आज दिनांक 03/08/22 को प्रांतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष के संग परिजन उम्मीद का सहारा लेकर पहुंचे कानपुर जिलाधिकारी के पास।

जिलाधिकारी को घटना के मामले से अवगत कराया एंव आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन जिस पर जिलाधिकारी ने जल्दी ही गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने का दिया आश्वासन।

घटनाक्रम के मुताबिक 25 मई को सुपारी कारोबारी पारस गुप्ता लापता हो गए थे, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने 26 मई को थाना हरबंश मोहाल पर लिखाई थी। जब 26 तारीख को गुमशुदगी लिखी जा रही थी तभी 25-26 मई की रात को मरे कम्पनी पुल के नीचे ट्रेन से कटे एक व्यक्ति के शव का जीआरपी थाने पर पंचनामा भरा जा रहा था। थाना हरबंश मोहाल में गुमशुदगी लिखी होने के बाद भी थाना पुलिस द्वारा खोजने में गम्भीरता नहीं दिखाई गई। थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित जीआरपी थाने तक किसी ने जहमत नहीं उठाई। इस लापरवाही पर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने थाना प्रभारी हरबंश मोहाल सूर्यबली पांडेय और चौकी इंचार्ज हरबंशमोहाल विनीत कुमार बालयान को निलंबित कर दिया था। मामले की निष्पक्ष जांच एसीपी स्वरूप नगर को सौंपी गई है जो कि 15 कार्य दिवसों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगे।

लेकिन आरोपी अमित गुप्ता की गिरफ़्तारी न होने से परिजनों में भारी आक्रोश हैं और परिजन अभि भी हरबंस मोहाल पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहें हैं,

हरबंस मोहाल क्षेत्र में अवैध सुपारी का कारोबार करने वाले कई लोग मौजूद हैं जो बगैर बिल पर्चे के दिल्ली से सुपारी लाकर कानपुर में बेचते हैं अगर पुलिस इन लोगों से पूछताछ करें तो शायद खुल सकता है पारस हत्यकांड का राज़ सूत्र

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js