उन्नाव / 23.08.2022 रोमांस करने वाले पुलिस कर्मी पट आईजी लक्ष्मी सिंह ने की बड़ी कार्यवाही, निलंबित सिपाही पर रेप का मुकदमा दर्ज

उन्नाव / 23.08.2022 रोमांस करने वाले पुलिस कर्मी पट आईजी लक्ष्मी सिंह ने की बड़ी कार्यवाही, निलंबित सिपाही पर रेप का मुकदमा दर्ज 

जहा बीते दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सिपाही महिला से अश्लील हरकत कर रहा था। इस मामले में एसपी ने जांच पड़ताल कर आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। पुलिस ने महिला की तलाश कर उसकी तहरीर के आधार पर सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत किया है। उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी दीपचंद्र का एक 9 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।

 वीडियो वायरल होने के बाद उन्नाव पुलिस की जमकर किरकिरी भी हुई। मामला पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के संज्ञान में आया तो जांच पड़ताल कर सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। आज आईजी लक्ष्मी सिंह उन्नाव दौरे पर आई और रोमांस करने वाले पुलिसकर्मी पर विभागीय कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।  जिसके बाद निलबिंत सिपाही पर पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें वहीं आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया की उन्नाव के बांगरमऊ थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी का वीडियो महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वायरल हुआ था, एसपी ने वीडियो संज्ञान में आते ही मुख्य आरक्षी को तुरंत निलंबित कर दिया गया, एसपी ने वायरल वीडियो की जांच करवाई। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया की वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला की वायरल वीडियो मुख्य आरक्षी की गंगाघाट कोतवाली में तैनाती के समय का है, पता चला की पीड़िता का किसी कम्प्लेन को लेकर मुख्य आरक्षी के सम्पर्क में आई, इसके बाद मुख्य आरक्षी पीड़ित महिला का शारिरिक शोषण का प्रयास करता रहा। 

आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया की पीड़िता से हमारे और एसपी द्वारा भी बात की गई है। आईजी ने बताया की वायरल वीडियो के आधार पर तहरीर लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया की मुख्य आरक्षी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आईजी ने बताया की किसी भी पुलिसकर्मी के द्वारा इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js